1500 करोड़ का कर्ज लेने के लिए आवेदन : वर्ष 2025-26 में ऋण व ब्याज चुकाने पर ही 6,416 करोड़ रुपए व्यय करने होंगे

by

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार की तरफ से जल्द करीब 1,500 करोड़ का कर्ज लेने के लिए आवेदन किया जा सकता है। सरकार के सत्ता में आते ही विधानसभा के शीतकालीन सत्र में कर्ज की सीमा को बढ़ाए जाने के लिए संशोधन लाया जा चुका है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू यह पहले ही स्पष्ट कर चुकी हैं कि पूर्व भाजपा सरकार प्रदेश पर 75,000 करोड़ का कर्ज छोड़ गई है। इसके अलावा कर्मचारी और पेंशनरों की 11 हजार करोड़ रुपए की वित्तीय देनदारी बाकी है। इसे देखते हुए प्रदेश सरकार के पास कर्ज लेने के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं बचा है। प्रदेश में कांग्रेस सरकार ओपीएस यानि पुरानी पेंशन को बहाल कर चुकी है। हालांकि इसको लेकर एसओपी को तैयार किया जा रहा है, जिसमें इसके लागू करने का फॉर्मूला सामने आएगा। इसके लिए सरकारी कोष पर 800 से 900 करोड़ रुपए सालाना बोझ पड़ेगा। इसी तरह कांग्रेस सरकार ने 18 से 60 साल की महिलाओं को 1,500 रुपए प्रतिमाह देने के लिए कमेटी गठित की है। अब इसको लागू करने से प्रदेश सरकार पर कितना बोझ पड़ेगा, इसका आकलन किया जा रहा है। इसके अलावा सरकार ने प्रदेश के लोगों को 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने तथा युवाओं को स्टार्ट अप के लिए 680 करोड़ का फंड देना है। कैग का कहना था कि मौजूदा हालात को देखते हुए सरकार को वर्ष 2025-26 में ऋण व ब्याज चुकाने पर ही 6,416 करोड़ रुपए व्यय करने होंगे, जो सुखद स्थिति नहीं है। इसके अलावा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों का घाटा 4,074 करोड़ तक पहुंचने पर भी कैग ने चिंता जताई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आमरण अनशन कर रहे जगजीत डल्लेवाल की तबीयत बिगड़ी : खनौरी बॉर्डर पर किसानों ने भी की भूख हड़ताल

 खनौरी बॉर्डर : अपनी मांगों को लेकर हरियाणा और पंजाब के बीच खनौरी बॉर्डर पर किसान लंबे समय से धरने पर बैठे हैं। इन्हीं में से एक किसान जगजीत सिंह डल्लेवाल 15 दिन से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

The role of youth is

Environment Youth Parliament–2026 Organized at Government Degree College Salooni AM Nath। Salooni, (Chamba) : Government Degree College Salooni successfully organized the Environment Youth Parliament–2026 under the theme “Youth Leadership for Sustainable Environment and Climate Action.”...
हिमाचल प्रदेश

हवा में दूसरा फायर ,छर्रे चचेरे भाई के कंधों पर , हालत खतरे से बाहर : बहन की शादी में मिलनी रस्म के दौरान भाई ने बंदूक से हवा में फायर

देहरा : ग्राम पंचायत लग बलियाना में सोमवार रात को बहन की शादी में मिलनी रस्म के दौरान भाई ने बंदूक से हवा में दूसरा फायर करते ही उसका संतुलन बिगड़ गया और छर्रे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आईएचएम में महिलाओं ने सीखा मोटअनाज के व्यंजन बनाना : पौष्टिक गुणों से भरपूर होते हैं मोटे अनाज के व्यंजन – एडीसी मनेश कुमार यादव

हमीरपुर 07 नवंबर। बाजरा, रागी और अन्य मोटे अनाज से बनने वाले विभिन्न पौष्टिक व्यंजनों के बारे में महिलाओं को अवगत करवाने एवं प्रशिक्षित करने के लिए होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम) हमीरपुर में छह...
Translate »
error: Content is protected !!