153 ग्राम नशीले पदार्थ समेत दो गिरफ्तार

by

होशियारपुर : एसएसपी जिला होशियारपुर सरताज सिंह चाहल तथा एसपी इनवेस्टीगेशन मुख्तयार राय के दिशा-निर्देश तथा पुलिस कप्तान सिटी प्रेम सिंह की अगुवाई में थाना माडल टाउन होशियारपुर के प्रभारी इंस्पैक्टर बलजीत सिंह की निगरानी में चौकी इंचार्ज पुरहीरा को नशा तस्करों को लेकर कामयाबी हाथ लगी है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक ईएसआई अस्पताल, फोकल प्वाइंट होशियारपुर पुलिस की टीम मौजूद थी। इस दौरान वर्धमान फैक्ट्री की साइड से ईएसआई की तरफ दो युवक स्कूटरी सवार आए, जिनके शक के आधार पर काबू करके पूछताछ की गई तो स्कूटरी चालक ने अपना नाम नितिश कुमार निवासी मोहल्ला सरुप नगर माडल टाउन होशियारपुर तथा दूसरे ने अपना नाम सूरज निवासी सुंदर नगर होशियारपुर बताया। जिनकी तलाशी लेने पर नितिश के पास से 96 ग्राम नशीला पदार्थ तथा सूरज के पास से 57 ग्राम नशीला पदार्थ (कुल 153 ग्राम) बरामद हुआ। इस उपरांत पुलिस ने दोनों आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड प्राप्त किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

MP Dr. Raj Kumar and

Hoshiarpur /Daljit Ajnoha/Nov.18 : A crucial meeting was held today to review and finalize the preparations for the Nagar Kirtan to be organized in commemoration of the 350th martyrdom anniversary of Sri Guru Tegh...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

107 वर्षीय मिल्खी राम ने डाला वोट, युवाओं को किया प्रेरित : 570 हुई घर से मतदान करने वालों की संख्या: एसडीएम

देहरा/ तलवाड़ा : राकेश शर्मा ।  देहरा में विधानसभा उपचुनावों के मद्देनजर निर्वाचन आयोग की टीमें पिछले चार दिन से लगातार बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के घरों में जाकर उनका वोट डलवा रही है।...
article-image
पंजाब

तीसरे दिन में प्रवेश : सीपीआई (एम) की ज्वलंत मुद्दों पर लोगों से संपर्क मुहिम

गढ़शंकर, 3 सितंबर: सीपीआई (एम) के केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर गढ़शंकर तहसील के लोगों के साथ उनके ज्वलंत मुद्दों पर संपर्क अभियान शुरू किया गया है। आज मुहिम के तीसरे दिन बीबी सुभाष...
Translate »
error: Content is protected !!