15876 केसों का मौके पर निपटारा, वर्ष 2024 की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत में हुआ : लोक अदालत के लिए जिले में 27 बैंचों का किया गया गठन

by

वर्षों से लंबित मामलों का मौके पर ही किया गया निपटारा
होशियारपुर, 9 मार्च:
जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी होशियारपुर की ओर से पंजाब राज कानूनी सेवाएं अथारिटी के कार्यकारी चेयरमैन व माननीय न्यायधीश  पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट जस्टिस गुरमीत सिंह संधा वालिया के दिशा निर्देशों व पंजाब राज कानूनी सेवाएं अथारिटी मोहाली के सदस्य सचिव मनजिंदर सिंह के नेतृत्व में आज जिले में वर्ष 2024 की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।
इस लोक अदालत में सिविल, रेंट, एम.ए.सी.टी, क्रिमिनल कंपाउंडेबल केसिज, ट्रैफिक चालानज, 138 नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट, फैमिली मैटर्स, लेबर मैटर्स, म्यूनिसिपल कार्पोरेशन केसिज, बैंक केसिज व टेलीकाम कंपनिज केसिज व रेवेन्यू केसिज का निपटारा करवाने के लिए जिला होशियारपुर में 11 बैंच, गढ़शंकर में 3, मुकेरियां में 3, दसूहा में 4 व रेवेन्यू के 6 बैंचों का गठन किया गया। यह लोक अदालत जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी के चेयरमैन-कम-जिला एवं सत्र न्यायधीश  दिलबाग सिंह जौहल की देखरेख में लगाई गई। जिले की इस राष्ट्रीय लोक अदालत में 18244 केसों की सुनवाई हुई व 15876 केसों का मौके पर निपटारा किया गया व कुल 14,30,17,528 रुपए के अवार्ड पास किए गए।
लोक अदालत के मौके पर अतिरिक्त सिविल जज(सीनियर डिविजन) होशियारपुर की अदालत के प्रयासों से सतवीर कौर बनाम कर्म चंद के अंडर सैक्शन प्रोटैक्शन आफ वूमैन फ्राम डी.वी एक्ट 2005 का दोनों पक्षों की सहमति से निपटारा किया गया। इसके अलावा एक अन्य केस जो कि केनरा बैंक बनाम हरप्रीत सिंह एंड एन.आर का निपटारा किया गया। इस केस में करीब 12,00,000 की राशी का झगड़ा था, जिसका निपटारा दोनों पक्षों के समझौते से किया गया।
इस राष्ट्रीय लोक अदालत के मौके पर सिविस जज(जूनियर डिविजन)-कम-ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फस्र्ट क्लास रिंकी अग्निहोत्री की अदालत के प्रयासों से पंजाब ग्रामीण बैंक बागपुर बनाम चंपा नामक प्रीलिटिगेटिव केस को सुना गया, इस केस में उत्तरदाता से वसूली योग्य राशी 31,334 रुपए, थी उत्तरदाता एक विधवा महिला इस कर्जे की राशी को वापिस करने में असमर्थता जाहिर की व माननीय अदालत के प्रयासों के कारण दावेदार बैंक ने क्लेम की रकम का निपटारा राजीनामे के माध्यम से पांच हजार रुपे में किया गया।
चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट पुष्पा रानी की अदालत के प्रयासों से एक केस बिशनदास माध्यम एल.आरज कुलदीप कुमार व अन्य बनाम मोहनजीत कौर के एग्जीक्यूशन जो कि पांच वर्ष पुराना केस लोक अदालत में दोनों पक्षों का राजीनामे से समझौता किया गया।
उपरोक्त के अलावा इस राष्ट्रीय लोक अदालत के मौके पर अतिरिक्त सिविल जज(सीनियर डिविजन) दसूहा परमिंदर कौर की अदालत के प्रयासों से पांच वर्ष पुराने केस जिसका टाइटल बलजीत कौर बनाम अमरजीत कौर की सिविल एग्जीक्यूशन क्लेम रकम 3,00,000 था जो कि पांच वर्ष पुराना था, जिसका आपसी समझौते से निपटारा किया गया।
राष्ट्रीय लोक अदालत के मौके पर एडिशनल सिविल जज(सीनियर डिविजन) मुकेरियां अमनदीप सिंह की अदालत के प्रयासों से पांच वर्ष पुराना केस जिसका टाइटल पंजाब नेशनल बैंक बनाम एम.एस ब्रह्म कमल एजुकेशन ट्रस्ट की क्लेम रकम 30,40,000 था, जिसका आपसी समझौते से निपटारा किया गया।
इस राष्ट्रीय लोक अदालत के मौके पर सिविल जज (जूनियर डिविजन) मुकेरियां रजिंदर सिंह तेजी की अदालत के प्रयासों से दि होशियारपुर सैंट्रल कोआप्रेटिव बैंक लिमिटेड बनाम नेवी चरक की क्लेम रकम 2,70,000 थी, जिसका आपसी समझौते से निपटारा किया गया।
सी.जे.एम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अपराजिता जोशी ने लोगों को अपील की कि वे अधिक से अधिक लोक अदालतों में केस लगाएं। उन्होंने कहा कि इससे समय व धन दोनों की बचत होती है और इन लोक अदालतों के फैसलों को दीवानी डिकरी की मान्यता प्राप्त है। जिला एवं सत्र न्यायधीश दिलबाग सिंह जौहल ने आम जनता को अपील की कि वे अधिक से अधिक केसों का निपटारा लोक अदालतों के माध्यम से करवा कर लाभ प्राप्त करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अंतरराष्ट्रीय कबडी खिलाड़ी मनिंदर सरां को जस्सा सिकंदरपुरियां ने 51 हजार व गुरज भेंट कर किया सम्मानित

गढ़शंकर: अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मनिंदर सरां को अंतरराष्ट्रीय कबडी खिलाड़ी व महिंद्र सिंह सिंघ सभा स्र्पोटस कलब मेलर्वोन के महासचिव जस्सा सिंकदरपुरियां व उसके परिवारिक सदस्यों ने बजरूड़ में छिंझ मेले में 51 हजार व...
article-image
पंजाब

MLA रचाएंगी विवाह : आम आदमी पार्टी की संगरूर से विधायक नरेन्द्र कौर भारज

संगरूर : आम आदमी पार्टी की संगरूर से विधायिका नरेन्द्र कौर भारज परसों विवाह करवाने जा रही हैं। सीएम भगवंत मान भी इस विवाह समागम में शिरकत करेंगे। बताया जा रहा है कि विधायिका...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

सुक्खू हिमाचल के होंगे नए CM : मुकेश अग्निहोत्री होंगे डिप्टी CM

शिमला : हिमाचल प्रदेश में लंबी उठापटक और जोर अजमायश के बाद आखिर मुख्यमंत्री का नाम तय हो गया है। जिसके मुताबिक सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। मुकेश अग्निहोत्री को डिप्टी...
article-image
पंजाब

Film “Dakuaan Da Munda 3” Launched

Hoshiarpur’s daughter Drishti Talwar wins hearts with her performance Hoshiarpur/June 14/Daljeet Ajnoha :  The much-awaited Punjabi film Dakuaan Da Munda 3, starring Dev Kharoud, Baani Sandhu, and Hoshiarpur’s very own Drishti Talwar, was officially...
Translate »
error: Content is protected !!