16 लाख ट्रांसफर करने की रसीद दिखा मांगे 6 लाख : बुजूर्ग ने ट्रांसफर किए 4 लाख, मामला दर्ज

by

नवांशहर। थाना सिटी पुलिस ने अकाउंट में पैसे डालने के नाम पर 4 लाख रुपए की ठगी करने के आरोप में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार विकास नगर निवासी बहादुर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्हें 8 नवंबर को सुबह करीब 10 बजे सोशल मीडिया के जरिए एक विदेशी नंबर से काल आई। जिसने उन्हें कहा कि वह विदेश कनाडा से उनका रिश्तेदार करन बोल रहा है। जो कहने लगा कि उसने कनाडा से भारत आना, लेकिन उसके पास काफी पैसे हैं। उसने अपने घरवालों को नहीं बताया है। वह उसे अपना अकाउंट नंबर दे दें, ताकि वह पैसे उनके अकाउंट में ट्रांसफर कर देगा तथा इंडिया आने के बाद उनसे पैसे ले लेगा। उन्होंने उसपर विश्वास करते हुए उसे अपना अकाउंट नंबर दे दिया। इसके बाद उसने उन्हें दोबारा फोन किया तथा कहा कि उसने उनके खाते में 16 लाख रुपए डाले हैं। जिसने उन्हें कहा कि उसका एक दोस्त हरमन जो दिल्ली में रहता है, उसकी माता अस्पताल में दाखिल है, उसका आप्रेशन होना है। जिसे पैसों की सख्त जरूरत है। आप 6 लाख रुपए उसके खाते में डाल दें। कुछ समय बाद उन्हें काल आई कि जिसमें बोलने वाले शख्स ने कहा कि वह बंबे बैंक का मैनेजर बोल रहा है, आपके खाते में 16 लाख रुपए ट्रांसफर हो गए हैं। जिसने उन्हें रसीद की फोटो भी भेजी। इसके बाद उन्होंने अलग-अलग खातों से 4 लाख रुपए उनके अकाउंट में डाल दिए। इसके बाद 14 नवंबर को उन्होंने अपने बैंक में जाकर पता किया कि उनके खाते में 16 लाख रुपए आने थे, लेकिन मैनेजर ने उन्हें कहा कि उनके खाते में कोई पैसा नहीं आया है। उक्त अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें फोन करके उनके साथ 4 लाख रुपए की ठगी की है। इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा- 420 के तहत मामला दर्ज किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ग्रामीण क्षेत्रों में अब 1000 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र में बने मकान TCP कानून के दायरे में

ग्रामीण क्षेत्रों में 1,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में बने मकान हिमाचल प्रदेश नगर एवं ग्राम योजना अधिनियम के दायरे में आएंगे। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने विधानसभा के मानसून सत्र में पारित हिमाचल प्रदेश...
article-image
पंजाब

Free classes of Logical Reasoning

 Digital Library is an effective learning center for competitive exam preparation Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Jan.2 :  Deputy Commissioner Komal Mittal today announced during a visit to Digital Library Hoshiarpur that classes of Logical Reasoning and Mental...
पंजाब

22 नशीले टीकों समेत एक तस्कर काबू

गढ़शंकर, : गढ़शंकर पुलिस ने 22 नशीले टीकों समेत एक तस्कर को काबू किया है। प्राप्त जानकारी मुताबिक गढ़शंकर पुलिस की एक पुलिस पार्टी ने गश्त दौरान रावलपिंडी की ओर से आते एक युवक...
Translate »
error: Content is protected !!