16 लाख देकर पत्नी की हत्या करवाई : पहले खुद हत्या करने का भी किया था प्रयास

by

जमशेदपुर. पत्नी को मारने के लिए पति ने पानी की तरह पैसा बहाया, कई बार खुद भी मर्डर का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी  आखिरकार 16 लाख की सुपारी लेकर गुर्गों ने काम पूरा किया लेकिन पति की चालाकी पुलिस के आगे बिल्कुल नहीं चली और वो गिरफ्तार हो गया।  पति द्वारा पत्नी की हत्या कराये जाने का ये मामला झारखंड से जुड़ा है।

जमशेदपुर के सोनारी आस्था हाई टेक सिटी की ज्योति अग्रवाल उर्फ स्वीटी की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। ज्योति की हत्या के लिए उसके पति सह प्लाई कारोबारी रवि अग्रवाल ने 24 लाख रुपये की सुपारी दी थी। पहली सुपारी उसने 8 लाख रुपये में दी थी, लेकिन काम नहीं होने पर सात लाख रुपये शूटर से वापस ले लिया।  फिर दूसरी बार 16 लाख रुपये पर हत्या की सुपारी का सौदा हुआ। पुलिस ने जब मामले की पड़ताल की तो पूरी कहानी सामने आई।

पुलिस ने जमशेदपुर के कारोबारी रवि अग्रवाल की पत्नी ज्योति अग्रवाल हत्याकांड मामले का 72 घंटे के भीतर उद्भेदन करते हुए ज्योति के पति रवि सहित तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है साथ ही चौंकाने वाला खुलासा भी किया है। पुलिस की गिरफ्त में आए तीन अन्य अपराध कर्मियों में पंकज कुमार साहनी, रोहित कुमार दुबे और मुकेश मिश्रा हैं। पुलिस ने इनके पास से एक लोडेड देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, रवि अग्रवाल के पास से दो एंड्रॉयड स्मार्टफोन, रोहित कुमार दुबे के पास से एक एंड्रॉयड स्मार्टफोन, मुकेश मिश्रा के पास से एक स्विफ्ट कार और दो एंड्रॉयड स्मार्टफोन और पंकज साहनी के पास से एक एंड्रॉयड फोन बरामद किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी मनीष टोप्पो ने बताया कि मृतका ज्योति अग्रवाल के पिता प्रेमचंद अग्रवाल ने लिखित आवेदन दिया था।जिसमें उन्होंने शक अपने दामाद यानी मृतका के पति रवि अग्रवाल पर ही जताया था। आवेदक ने रवि के विरुद्ध षड्यंत्र के तहत पत्नी ज्योति की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया था। मामले की जांच के लिए चांडिल एसडीपीओ के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया था।

शुक्रवार को चांडिल थाना अंतर्गत कांदरबेड़ा एवं वेव इंटरनेशनल होटल के बीच एनएच- 33 के किनारे इस घटना को अंजाम दिया गया। साजिश के तहत रवि अग्रवाल अपने दोनों बच्चों एवं पत्नी के साथ पंजाब होटल में खाना खाकर वापस लौट रहे थे। बालिगुमा स्थित मिनी पंजाब होटल से खाना खाकर चांडिल थाना अंतर्गत कांदर बेड़ा एवं वेव इंटरनेशनल होटल के बीच एनएच 30 के किनारे उल्टी करने के बहाने रवि ने अपनी कर खड़ी कर दी। इसके तुरंत बाद मुकेश मिश्रा तीन अन्य साथियों के साथ स्थल पर पहुंचा और ज्योति अग्रवाल को सुनोजित तरीके से कनपटी पर पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी।

                      टीम ने तकनीकी साक्ष्य के आधार पर अनुसंधान के क्रम में पाया कि मृतका का पति के साथ शादी के बाद से ही अनबन चल रहा था। आए दिन दोनों के बीच लड़ाई-झगड़ा होता था जिससे वह अपनी पत्नी को सहन नहीं कर पा रहा था। रवि अग्रवाल ने 16 लाख में मुकेश मिश्रा तथा उसके चार अन्य साथियों को सुपारी दी और अपनी पत्नी को जान मारने की योजना बनाई. रवि पूर्व में दो बार ज्योति के मर्डर में विफल हो गया। लेकिन 29 मार्च को मर्डर कर दिया गया। आरोपी रवि ने पत्नी को गंगटोक ले जाकर हत्या करने का प्रयास भी किया था, मगर वहां भी वो असफल रहा था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

48 नशीली गोलियां, 12 नशीली इंजेक्शन और नशा करने के सामान के साथ तीन लोग गिरफ्तार, मुकदमे दर्ज

गढ़शंकर, 11 जून : गढ़शंकर पुलिस ने अलग-अलग मामलों में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 48 नशीली गोलियां, 15 नशीले इंजेक्शन और नशे का सामान बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

21 दिसंबर को जिला शिमला के 57 हजार से अधिक बच्चों को पिलाएंगे पोलियो ड्रॉप्स – अनुपम कश्यप

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला टीकाकरण टास्क फोर्स की बैठक आयोजित एएम नाथ। शिमला : जिला शिमला में 21 दिसंबर 2025 रविवार राष्ट्रीय पोलियो टीकाकरण दिवस के अवसर पर विशेष ओरल पोलियो वैक्सीन बच्चों...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पुलिस, माईनिंग विभाग व माईनिंग माफिया की मिलीभुगत के साथ धड्ल्ले से गढ़शंकर व माहिलपुर में चल रही अवैध माईनिंग . निमषा मेहता

गढ़शंकर मे जल्द अवैध माईनिंग के खिलाफ किया जाएगा धरना प्रर्दशन मुझे और मेरे परिवार को बदनाम करने के लिए अवैध माईनिंग के झूठे आरोप लगाए जा रहे : मनवीर सिंह गढ़शंकर : विधानसभा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डॉ. मनमोहन सिंह : एक प्रेरणादायक जीवन यात्रा का अंत – उनका जीवन सार्वजनिक सेवा, विद्वता, और नीतिगत दूरदर्शिता का प्रतीक रहा

भारत में आर्थिक सुधार के निर्माता कहे जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार (26 दिसंबर) को निधन हो गया। वे 92 साल के थे। मनमोहन सिंह को उनके घर पर बेहोशी आने...
Translate »
error: Content is protected !!