16 दिसंबर को हमीरपुर में चिट्टा विरोधी मैगा वॉकथॉन की तैयारियां जोरों पर

by
एएम नाथ। हमीरपुर 11 दिसंबर। प्रदेश सरकार द्वारा आरंभ किए गए चिट्टा विरोधी अभियान के तहत 16 दिसंबर को आयोजित किए जाने वाले मैगा वॉकथॉन के लिए जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से सभी तैयारियां की जा रही हैं। हिमाचल प्रदेश पुलिस के आईजी विमल गुप्ता और उपायुक्त अमरजीत सिंह ने वीरवार को जिला के अधिकारियों के साथ शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा मेमोरियल ब्वायज सीनियर सेकंडरी स्कूल के मैदान का निरीक्षण करके मैगा वॉकथॉन की तैयारियों की समीक्षा की।
इस अवसर पर उन्होंने मैदान के आस-पास चल रहे मरम्मत कार्यों, स्टेज के निर्माण, मैदान में हजारों लोगों के प्रवेश एवं निकलने के लिए सभी गेटों पर पर्याप्त व्यवस्था, पेयजल एवं रिफ्रेशमेंट के वितरण, मेडिकल सुविधा, सफाई एवं शौचालय सुविधा, पुलिस के प्रसिद्ध ऑर्केस्ट्रा ‘हॉरमनी ऑफ पाइन्स’ के शो और अन्य प्रबंधों को लेकर अधिकारियों के साथ व्यापक चर्चा की तथा उन्हें दिशा-निर्देश जारी किए।
इससे पहले, उपायुक्त कार्यालय में आयोजित एक समीक्षा बैठक में उपायुक्त अमरजीत सिंह ने अधिकारियों से कहा कि चिट्टा विरोधी मैगा वॉकथॉन में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों के साथ-साथ आम लोग भी भारी संख्या में भाग लेंगे तथा सुबह 9 बजे से ही लोग मैदान में पहुंचने शुरू हो जाएंगे। इसलिए, आयोजन स्थल और वॉकथॉन के रूट पर आवश्यक प्रबंधों में किसी भी तरह कमी नहीं रहनी चाहिए। वॉकथॉन का रूट स्कूल ग्राउंड से नादौन चौक, गांधी चौक, मुख्य बाजार, भोटा चौक, बस स्टैंड और वापस स्कूल मैदान तक होगा। मुख्यमंत्री स्वयं इसकी अगुवाई करके पैदल मार्च करेंगे। इस दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस की ओर से ट्रैफिक प्लान बनाया जा रहा है, जिसमें आम लोगों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
इस अवसर पर एसपी बलवीर सिंह ने भी अधिकारियों को वॉकथॉन की रूपरेखा से अवगत करवाया। बैठक में एडीसी अभिषेक गर्ग, एएसपी राजेश कुमार, एसडीएम संजीत सिंह, नगर निगम के आयुक्त राकेश शर्मा, अतिरिक्त आयुक्त रामप्रसाद शर्मा, आरटीओ अंकुश शर्मा, उपायुक्त के सहायक आयुक्त चिराग शर्मा, सीएमओ डॉ. प्रवीण चौधरी, होमगार्ड के कमांडेंट विनय कुमार, एचआरटीसी के डीएम राजकुमार पाठक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नशा मुक्त समाज की परिकल्पना को साकार करने में जागरूकता एक महत्वपूर्ण माध्यम : मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चम्बा :  नशा मुक्त समाज की परिकल्पना को साकार करने के लिए युवा पीढ़ी सहित समाज के सभी वर्गों को नशे के दुष्प्रभावों बारे जागरूक व संवेदनशील किए जाने की आवश्यकता है,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अपनी हत्या की थी आशंका , किसान ने आत्महत्या की : गांव के ही एक व्यक्ति ने किसान की टांग तोड़ दी थी, अब आरोपी उसे दूसरी टांग तोड़ने और जान से मारने की धमकी दे रहे थे

पंजाब के लुधियाना जिले में एक किसान ने आत्महत्या कर ली। उसे अपनी हत्या की आशंका थी। बस इसी खौफ में उसने यह कदम उठा लिया। मृतक किसान कुलवंत सिंह गांव कालसां का रहने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त ने किया थानाकलां, ककराणा व समूरकलां स्कूल का निरीक्षण

ऊना : उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज जिला ऊना के राजकीय (आदर्श) वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थानाकलां, राजकीय प्राथमिक पाठशाला ककराणा व राजकीय प्राथमिक पाठशाला समूरकलां का निरीक्षण किया। इस दौरान राघव शर्मा ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सावधान! ऊना में बेसमेंट खरीदने से पहले जांचें नक्शा, वरना हो सकती है बड़ी परेशानी : महेंद्र पाल गुर्जर

रोहित जसवाल।  ऊना, 18 जुलाई. यदि आप ऊना नगर निगम क्षेत्र में किसी भवन की बेसमेंट खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो थोड़ा ठहरिए…और पहले सावधानी से पूरी जांच-पड़ताल कर लीजिए। कहीं ऐसा...
Translate »
error: Content is protected !!