16.91 लाख हुए हिमाचल में भाजपा के प्राथमिक सदस्य : सक्रिय सदस्यता 26 हज़ार पार

by
 एएम नाथ। चंडीगढ़ / शिमला : हिमाचल प्रदेश में भाजपा की संगठनात्मक स्थिति और सदस्यता का आंकड़ा बढ़ रहा है। राज्य में भाजपा के 16 लाख से अधिक प्राथमिक 26 हजार सक्रिय सदस्य हैं। पार्टी द्वारा हाल में सदस्यता अभियान चलाया गया था।
May be an image of 3 people, dais and text
भाजपा संगठन पर्व के अंतर्गत चंडीगढ़ में सोमवार को आयोजित प्रदेश स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने यह जानकारी दी। इस बैठक में प्रदेश के संगठन पर्व के अंतर्गत चल रहे सभी कार्यक्रमों की समीक्षा की गई।   बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री डॉ राधा मोहन दास अग्रवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन विशेष रूप में उपस्थित रहे।
May be an image of 3 people and text
बिंदल ने कहा कि प्रदेश में संगठन की प्राथमिक सदस्यता 16,91,118 और सक्रिय सदस्यता 26,382 हुई है। इस कार्य के लिए उन्होंने भाजपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
        उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में 171 मंडलों में से 113 मंडलों का गठन हो गया है और जल्द ही शेष मंडलों का गठन कर दिया जाएगा। प्रदेश में सभी कार्यक्रम समय अवधि अनुसार चल रहे है यह संगठन की शक्ति को दर्शाता है।   भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री राधा मोहन दास अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में संगठन की सभी गतिविधियां समय अनुसार चल रही है, जिसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को बधाई। हिमाचल प्रदेश, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का गृह प्रदेश है और प्रदेश का संगठन अपने सभी कार्यों एवं अपेक्षाओं पर खरा उतरा है।
May be an image of 5 people and dais
      भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने कहा कि बाबा साहेब की हमेशा सामाजिक और राजनितिक उपेक्षा करने वाले कांग्रेस के नेता आज वोट बैंक की खातिर बाबा साहेब के अपने होने का ढोंग कर रहे हैं। राजनीतिक अजेंडे को साधने के लिए कांग्रेस और उसका ‘टूलकिट गैंग’ भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के बयानों को तोड़-मरोड़ कर पेश कर समाज को बांटने का काम कर रहा है।
भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन ने कहा कि चुनावों में मिली हार से कांग्रेस इतनी बौखला गई है कि वो जनता के बीच उन्माद पैदा कर राजनितिक लाभ लेना चाहती है।
May be an image of 5 people, dais and text
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि देश के संविधान को समावेशी बनाने में, देश के पिछड़ वर्ग, दलित, आदिवासी और वंचितों को न्याय दिलाने के लिए तथा देश के लोकतंत्र की नींव को मजबूत करने में बाबा साहब का बहुत बड़ा योगदान है। भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता बाबा साहेब के विचारों और सिद्धांतों का सम्मान करता है।  भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहेब अंबेडकर को 1952 के लोकसभा चुनाव और 1954 के चुनाव में हराने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। कांग्रेस पार्टी द्वारा विशेष प्रयास कर उनकी हार सुनिश्चित किया गया। कांग्रेस के नेताओं ने कई बार खुद अपने आप को भारत रत्न दिया, लेकिन बाबा साहब अंबेडकर को इस सम्मान से भी अछूता रखा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चम्बा में क्रेच कार्यकर्ता व सहायिका के 21 पदों पर भर्ती, 4 अगस्त तक आवेदन

बाल विकास परियोजना चम्बा में 12 अगस्त को होंगे साक्षात्कार क्रेच कार्यकर्ता को ₹5500 और सहायिका को ₹3000 मानदेय, आवेदन प्रक्रिया शुरू एएम नाथ। चम्बा : बाल विकास परियोजना अधिकारी कमल किशोर ने जानकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पुलिस अधीक्षक कार्यालय बद्दी में क्राइम एवं वेलफेयर बैठक आयोजित

बीबीएन, 13 मई (तारा) : पुलिस अधीक्षक कार्यालय बद्दी के कांफ्रेंस हॉल में पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान की अध्यक्षता में क्राइम एवं वेलफेयर बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप-पुलिस अधीक्षक बद्दी सहित सभी थाना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

8 घंटे ड्यूटी ही देंगे अब HRTC के ड्राइवर व कंडक्टर : तय समय के बाद अड्डे पर खड़ी कर देंगे बसें

शिमला :   एचआरटीसी कर्मचारियों ने प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। एचआरटीसी ड्राइवर व कंडक्टर पहली अगस्त से वर्क टू रूल के तहत केवल आठ घंटे ही ड्यूटी करेंगे। आठ घंटे पूरे...
Translate »
error: Content is protected !!