16 वर्षीय छात्र प्रिंस चौधरी का उनके पैतृका गांव रामपुर बिल्ड़ों में अंतिम संसकार : पिता रिंका चौधरी संसकार दौरान पूर्व विधायक गोल्डी के गले लग कर रोते हुए कहते रहे मैं लुट गया एमएलए साहिव

by

प्रिंस चौधरी की सडक़ दुर्घटना में मौत हो गई थी, समाज सेवी रिंका चौधरी का इकलौता बेटा था प्रिंस चौधरी
गढ़शंकर : गांव रामपुर बिल्डों के समाज सेवी कमलजीत चौधरी उर्फ रिंका के 16 वर्षीय पुत्र प्रिंस चौधरी की सडक़ दुर्घटना में मौत हो गई थी। प्रिंस चौधरी का आन उनके पैतृक गांव रामपुर बिल्ड़ों में अंतिम संसकार कर दिया गया। इस दौरान राजनीतिक, धार्मिक व समाजिक संगठनों के नेताओं के ईलावा सैकड़ों लोग पुहंचे हुए थे। इस दौरान पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी, बार एसोसिएशन गढ़शंकर के अध्यक्ष एडवोकेट पंकज कृपाल, सीपीएम के बरिष्ठ नेता कामरेड दर्शन सिंह मट्टू, रविंद्र नीटा, पंडित पवन भम्मियां, मार्केट कमेटी के चैयरमेन मोहन सिंह थियाड़ा, कन्व फाऊंडेशन के रामपाल भारद्धाज, जिला परिषद सदस्य के सदस्य रमेशवर सिंह, सरपंच शंभू, सरपंच कमल कटारिया, सतीश सोनी, चौधरी अच्छर बिल्डा़ें, कुलविंदर बिट्टू, प्रणव कृपाल आदि मौजूद थे।
मृतक प्रिंस चौधरी के पिता रिंका चौधरी संसकार दौरान पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी के गले लग कर रोते हुए कहते रहे मैं लुट गया एमएलए साहिव। जिस पर पहले से गमगीन माहौल में हर व्यक्ति की आखों से आसूं वहने लगे। उल्लेखनीय है कि रिंका चौधरी का एक ही बेटा था और एक बेटी है। बेटे प्रिंस की बद्दोवाल के निकट सडक़ दुर्घटना में मौत हो गई थी। प्रिंस चौधरी माहिलपुर में दोआबा पब्लिक स्कूल का गयारवीं का छात्र था और परिक्षा देने के लिए जा रहा था। शमशान घाट में संसकार दौरान रिंका चौधरी व अन्य पारिवारिक सदस्यों, रिशतेदारेां को रो रो कर बुरा हाल था तो रिंका चौधरी बार बार कह रहा था कि इतनी दुनिया आज आई है। अगर आप कुछ कर सकते हो तो मेरे बेटे प्रिंस को वापिस ले आओ। जिससे बार बार उपस्थित लोगो की आखों से आंसू वहते रहे।
131 : प्रिंस चौधरी की फाईल फोटो

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नशा तस्कर की 2.49 करोड़ की संपत्ति जब्त.. 40 किलो हेरोइन के साथ हुआ था गिरफ्तार

बठिंडा। 40 किलो हेरोइन सहित पकड़े गए नशा तस्कर की 2 करोड़ 49 लाख रुपए की संपत्ति को सोमवार को पुलिस द्वारा फ्रीज किया गया है। उल्लेखनीय है कि मलोट के रहने वाले तस्कर...
article-image
पंजाब

सीएम भगवंत मान की तबीयत बिगड़ी : संगरूर से एयरलिफ्ट कर मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती

संगरूर : पंजाब के चीफ मिनिस्टर भगवंत सिंह मान की तबीयत अचानक बिगड़ गई। सीएम संगरूर में अपनी राजनीतिक गतिविधियों में व्यस्त थे, जब उन्हें अचानक स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ा। उनके...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सरपंच को झूठे रेप केस में फंसाने की साजिश नाकाम : महिला को मोहरा बनाकर शिकायत कराने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

पुनीत महाजन : चंडीगढ़ /बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़ :. जिला मुख्यालय बलौदाबाजार के थाना कसडोल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कटगी के सरपंच एवं एक जनपद सदस्य को झूठे बलात्कार के मामले में फंसाने की साजिश रचने...
Translate »
error: Content is protected !!