16 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ : शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज

by

रोहित भदसाली। हमीरपुर : 20 अगस्त हमीरपुर जिले में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक पर 16 वर्षीय छात्रा द्वारा छेड़छाड़ का आरोप लगाने के बाद मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि वाणिज्य विषय के शिक्षक शशिकांत शर्मा के खिलाफ हमीरपुर महिला पुलिस थाने में 12वीं की दलित छात्रा की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।
मामला सामने आने के बाद लड़की के परिजनों और अन्य स्थानीय लोगों ने विद्यालय में हंगामा किया और कथित तौर पर शिक्षक की पिटाई भी की। पुलिस ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 75 और पॉक्सो अधिनियम की धारा 12 के तहत और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अधिनियम की धारा 3(1) के तहत नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न के मामले के साथ ही अनुसूचित जाति के सदस्य को जानबूझकर अपमानित करने या डराने का मामला भी दर्ज किया गया है। उपनिदेशक, उच्च शिक्षा, हमीरपुर अनिल कौशल ने बताया कि मामले की विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भदसाली में वकील ने की बाप-बेटे की गोली मारकर की हत्या – दोनों पक्षों में चल रहा था जमीनी विवाद

रोहित जसवाल। ऊना : थाना हरोली के अंतर्गत पड़ते गांव भदसाली में एक दिल दहला देने वाली घटना में जमीनी विवाद के चलते एक वकील ने गांव की पंचायत के प्रधान के पति और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय लवी मेला के समापन समारोह में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बतौर मुख्यातिथि की शिरकत

शिमला, 14 नवंबर – उपमुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला शिमला के रामपुर उपमंडल में आयोजित किये जा रहे 4 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय लवी मेला 2023 के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

बहन रीता देवी ने दी मुखाग्नि: चाइना बार्डर पर शहीद हुए रोहित का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

धर्मशाला, 04 जनवरी :  अरूणाचल प्रदेश में सेना की अटलरी बटालियन में चाईना बार्डर पर पेट्रोलियम के दौरान शहीद हुए जिला काँगड़ा के शाहपुर विधानसभा के तहत लंज खास पंचायत के 25 वर्षीय रोहित...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज में साईबर क्राईम तथा साईबर कानून विषय पर बैवीनार करवाया

गढ़शंकर: बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में आईटी सैल दुारा प्रिसीपल डा. बलजीत सिंह के नेतृत्व साईबर क्राईम तथा साईबर कानून विषय पर बैवीनार करवाया गया। बैवीनार में मुख्य प्रवक्ता बाबा बंदा सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!