17 अक्टूबर से 30 नवंबर तक दावे व आपत्तियां ली जाएंगी : मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण का कार्य 17 अक्टूबर से प्रारंभ होगा – कोमल मित्तल

by

होशियारपुर : 29 जून- जिला चुनाव अफसर -कम-डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर कोमल मित्तल ने बताया कि माननीय भारत चुनाव आयोग द्वारा पात्रता दिनांक 01-01-2024 के आधार पर मतदाता सूचियों का विशेष पुनरीक्षण कार्य दिनांक 17 अक्टूबर 2023 से प्रारंभ किया जा रहा है। मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 17 अक्टूबर 2023 को किया जाएगा। इसके बाद 17 अक्टूबर 2023 से 30 नवंबर 2023 तक आम जनता से दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। 21 अक्टूबर 2023 (शनिवार), 22 अक्टूबर 2023 (रविवार), 18 नवम्बर 2023 (शनिवार) एवं 19 नवम्बर 2023 (रविवार) को विशेष अभियान चलाया जायेगा। इन तिथियों पर बीएलओ मतदान केंद्रों पर बैठेंगे और दावे व आपत्तियां प्राप्त करेंगे। दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण 17 अक्टूबर 2023 से 26 दिसम्बर 2023 तक किया जायेगा। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी 2024 को किया जायेगा।

जिला चुनाव अफसर ने जिले के सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गतिविधियों को समय पर पूरा करने और पुनरीक्षण कार्यक्रम को सोशल/इलेक्ट्रॉनिक/प्रिंट मीडिया के माध्यम से यथासंभव प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिले के सभी राजनीतिक दलों से भी अपील की कि वे मतदाता सूची के इस कार्य में लगे अधिकारियों/कर्मचारियों एवं बीएलओ को अधिक से अधिक सहयोग प्रदान करें, ताकि इस प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जा सके। उन्होंने सभी जिला स्वीप आइकॉन से कहा कि वे अपने-अपने माध्यम से उक्त कार्यक्रम के बारे में लोगों को अधिक से अधिक जागरूक करें और उन्हें मतदान के लिए प्रेरित करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सब डिविजन गढ़शंकर को नए बनने रहे जिला श्री आनंदपुर साहिब के साथ जोड़ने के विरोध में बार कौंसिल गढ़शंकर ने एसडीएम गढ़शंकर को सौंपां ज्ञापन

गढ़शंकर : सब डिविजन गढ़शंकर को नये बन रहे जिला श्री आनंदपुर साहिब के साथ जोडने के विरोध को लेकर बार कौंसिल गढ़शंकर ने अध्यक्ष एडवोकेट राज कुमार भट्टी की अध्यक्षता में एसडीएम गढ़शंकर...
article-image
पंजाब

बलजीत सिंह सहोता और नैंसी सहोता ने अपनी 21वीं शादी की सालगिरह की वधाई

गढ़शंकर: गढ़शंकर के गांव भुन्नो के बलजीत सिंह सहोता और नैंसी सहोता ने अपनी 21वीं शादी की सालगिरह की वधाई Share     
article-image
पंजाब

23 पेटी अवैध शराब की बरामद : दो गिरफ्तार

गढ़शंकर – गढ़शंकर पुलिस ने अवैध शराब की 23 पेटी बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा जारी प्रेसनोट में बताया गया कि एएसआई सुखराम सिंह को सूचना...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में शोध पद्धति पर लेक्चर आयोजित : डाॅ. दीपाली ने विद्यार्थियों के सवालों के दिए जवाब

गढ़शंकर, 15 मार्च : बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में कॉलेज के आईआईसी और आईक्यूए सेल द्वारा ‘अनुसंधान पद्धति’ पर एक एक्सटेंशन लेक्चर आयोजित किया गया। लेक्चर के मुख्य वक्ता डाॅ. दीपाली सहायक...
Translate »
error: Content is protected !!