17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में राजभवन में मिलन कार्यक्रम आयोजित

by
 एएम नाथ। शिमला : शिमला में आज 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्थापना दिवस समारोह के उपलक्ष्य में एक विशेष मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने बतौर मुख्य अतिथि इस कार्यक्रम में भाग लिया और हिमाचल प्रदेश में रहने वाले इन राज्यों के लोगों के साथ संवाद किया।
इस कार्यक्रम में दिल्ली, झारखंड, पंजाब, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, जम्मू और कश्मीर, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, लक्षद्वीप, पुडुचेरी, लद्दाख और चंडीगढ़ के लोगों ने भाग लिया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि मिलन कार्यक्रम न केवल इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लोगों को एक साथ लाने का एक मंच है, बल्कि ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना की एक सशक्त अभिव्यक्ति भी है। उन्होंने कहा कि इस पहल के माध्यम से, देश के विभिन्न भागों के लोग अपनी विशिष्ट सांस्कृतिक विरासत, भाषा, परंपराओं और जीवन शैली का जश्न मनाते हैं, जिससे विविधता में एकता की भावना को बल मिलता है।
राज्यपाल ने कहा, ‘भारत अनेक संस्कृतियों का संगम है और यह आयोजन इस एकता को बनाए रखने और बढ़ावा देने के हमारे सामूहिक प्रयास को प्रतिबिंबित कर रहा है।’ उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को एक साथ लाना और राज्य में रहने वाले विविध समुदायों के बीच सौहार्द की भावना को प्रोत्साहित करना है।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लोगों ने भी अपने अनुभव साझा किए और हिमाचल प्रदेश में अपनी सांस्कृतिक पहचान का उत्सव मनाने का अवसर प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया।
राज्यपाल के सचिव सी.पी. वर्मा, राष्ट्रीय लेखा परीक्षा एवं लेखा अकादमी की निदेशक अमिथा, भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद की निदेशक डॉ. मनीषा थपलियाल और अन्य गणमान्य अतिथि भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश को विकास की बुलंदी तक पहुंचाने में जन-जन का योगदान: मुख्यमंत्री

ऊना। मुख्यमंत्री ने जय राम ठाकुर ने ‘प्रगतिशील हिमाचलः स्थापना के 75 वर्ष’ कार्यक्रमों की कड़ी में आज ऊना जिले के गगरेट में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने इन 75...
हिमाचल प्रदेश

महिला आईटीआई में बची हुई सीटों के लिए दाखिला जारी

ऊना, 15 जनवरी: राजकीय महिला औद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान ऊना में शेष बची सीटों के लिए संस्थान स्तर पर दाखिला किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए आईटीआई के प्रधानाचार्य इंजीनियर बीएस...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अलविदा कांग्रेस जारी : पाटीदार नेता हार्दिक पटेल का काग्रेस पार्टी से इस्तीफा

दिल्ली :  गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। हार्दिक पटेल ने इस्तीफे की जानकारी अपने ट्विटर हैंडल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बद्दी के पीएम श्री जीएसएसएस में एक दिवसीय एनएसएस शिविर

बी बीएन, 25 अप्रैल (तारा) :  पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बद्दी में एक दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर विद्यालय के प्रधानाचार्य राम लाल के मार्गदर्शन में...
Translate »
error: Content is protected !!