17 सितंबर तक ईंट की बिक्री बंद : सर्वसम्मति से लिया गया फैसला

by

होशियारपुर – होशियारपुर तहसील भठ्ठा मालिक असोसिएशन द्वारा मनीष गुप्ता अध्यक्ष भठ्ठा मालिक असोसिएशन की अध्यक्षता में मीटिंग बुलाई गई इस मीटिंग में कहा कि वह ऑल इंडिया व पंजाब भठ्ठा मालिक असोसिएशन के 12 सितंबर से 17 सितंबर तक ईट के बिक्री न करने के फैसले से सहमत हैं और कोई भठ्ठा मालिक 17 सितंबर तक ईट बिक्री नही करेगा। प्रधान मनीष गुप्ता ने बताया कि ऑल इंडिया भठ्ठा असोसिएशन को यह कदम मजबूरी से उठाना पड़ रहा है क्योंकि सरकार भठ्ठा मालिकों की मांगों पर कोई फैसला नहीं ले रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इसके बावजूद सरकार ने फैसला नहीं लिया तो ईट बिक्री न करने की समयसीमा को बढ़ाया जा सकता है। असोसिएशन के चैयरमेन देव सिंह बाजवा ने कहा कि सरकार ने डिजाइन के नाम पर हट भठ्ठा मालिक का 40 से 50 लाख रुपये भठ्ठे पर लगवा दिए और उसके बाद सरकार ने विकास कार्यों में लाल ईट का इस्तेमाल बंद करने का फरमान जारी कर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार भठ्ठा उद्योग पर जीएसटी दर 5 प्रतिशत से बढ़ाकर 12 प्रतिशत कर भठ्ठा मालिकों पर जुल्म कर रही है। महासचिव पंकज डडवाल ने कहा कि जो कोयला पिछले साल आठ से साढ़े आठ हजार रुपये तन के हिसाब से उपलब्ध होता था वह अब 22 से 23 हजार रुपये प्रति टन के दाम पर मिल रहा है जिसके चलते भठ्ठा उद्योग घाटे का सौदा साबित हो रहा है। इस मीटिंग में विक्रम सिंह पटियाल, नमित गुप्ता, शिव वालिया, विशाल वालिया, राजेश, सचिन गर्ग, रबदीप सिंह व संदीप गुप्ता भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

On the second day of

Hoshiarpur/Sept.18/Daljeet Ajnoha :   Dr. Amandeep Kaur, Commissioner, Municipal Corporation Hoshiarpur, while giving information, said that the Government of India has organized a cleanliness program under the ‘Swachhata Hi Seva’ campaign from 14 September 2024...
article-image
पंजाब

शहर की बेहतरी के लिए नहीं छोड़ी जा रही है कोई कमी: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने नगर निगम की ओर से 48 लाख रुपए की लागत से खरीदी गई एक कैंबी मशीन व दो मोबाइल टॉयलेट वैनज का किया लोकार्पण होशियारपुर, 01 जुलाई: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

निर्मम हत्या का एक आरोपी ग्रिफतार, देसी कट्टा पिस्टल व पांच जिंदा कारतूस बरामद, दूसरे की तलाश जारी : डल्लेवाल के तेईस वर्षीय युवक के रजिंद्र उर्फ रवि की हत्या के मामले में हिमाचल पुलिस की बड़ी करवाई

तेईस वर्षीय युवक की जंगल में की गई निर्मम हत्या के मामले में हिमाचल पुलिस ने एक आरोपी का ग्रिफतार किया ग्रिफतार अरोपी के पास से एक देसी कट्टा पिस्टल व पांच जिंदा कारतूस...
article-image
पंजाब

दोआबा पब्लिक स्कूल को एफपीएस व एसोसिएशन ऑफ पंजाब द्वारा ‘सर्वोत्तम स्कूल इंफ्रास्ट्रक्चर अवार्ड’ से सन्मानित किया गया।

माहिलपुर : चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी घडूंयां में दोआबा पब्लिक स्कूल दोहलरों को फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल्स व एसोसिएशन ऑफ पंजाब द्वारा सर्वोत्तम स्कूल इंफ्रास्ट्रक्चर अवार्ड के साथ सन्मानित किया गया। यह सन्मान स्कूल के मैनेजिंग...
Translate »
error: Content is protected !!