17 सितंबर तक ईंट की बिक्री बंद : सर्वसम्मति से लिया गया फैसला

by

होशियारपुर – होशियारपुर तहसील भठ्ठा मालिक असोसिएशन द्वारा मनीष गुप्ता अध्यक्ष भठ्ठा मालिक असोसिएशन की अध्यक्षता में मीटिंग बुलाई गई इस मीटिंग में कहा कि वह ऑल इंडिया व पंजाब भठ्ठा मालिक असोसिएशन के 12 सितंबर से 17 सितंबर तक ईट के बिक्री न करने के फैसले से सहमत हैं और कोई भठ्ठा मालिक 17 सितंबर तक ईट बिक्री नही करेगा। प्रधान मनीष गुप्ता ने बताया कि ऑल इंडिया भठ्ठा असोसिएशन को यह कदम मजबूरी से उठाना पड़ रहा है क्योंकि सरकार भठ्ठा मालिकों की मांगों पर कोई फैसला नहीं ले रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इसके बावजूद सरकार ने फैसला नहीं लिया तो ईट बिक्री न करने की समयसीमा को बढ़ाया जा सकता है। असोसिएशन के चैयरमेन देव सिंह बाजवा ने कहा कि सरकार ने डिजाइन के नाम पर हट भठ्ठा मालिक का 40 से 50 लाख रुपये भठ्ठे पर लगवा दिए और उसके बाद सरकार ने विकास कार्यों में लाल ईट का इस्तेमाल बंद करने का फरमान जारी कर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार भठ्ठा उद्योग पर जीएसटी दर 5 प्रतिशत से बढ़ाकर 12 प्रतिशत कर भठ्ठा मालिकों पर जुल्म कर रही है। महासचिव पंकज डडवाल ने कहा कि जो कोयला पिछले साल आठ से साढ़े आठ हजार रुपये तन के हिसाब से उपलब्ध होता था वह अब 22 से 23 हजार रुपये प्रति टन के दाम पर मिल रहा है जिसके चलते भठ्ठा उद्योग घाटे का सौदा साबित हो रहा है। इस मीटिंग में विक्रम सिंह पटियाल, नमित गुप्ता, शिव वालिया, विशाल वालिया, राजेश, सचिन गर्ग, रबदीप सिंह व संदीप गुप्ता भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

निशाने पर थी अमृतसर की पुलिस चौकी : 690 ग्राम IED बरामद, पुलिस प्रतिष्ठान था निशाने पर

अमृतसर. पाकिस्‍तान के निशाने पर पंजाब को एक बार फिर दहलाने की कोशिश थी. आतंकी वारदात को अंजाम देने के लिए 15 अगस्‍त की तारीख मुकर्रर की गई थी । आतंकी अपने मंसूबों में...
article-image
पंजाब

किसानों व कर्मचारियों ने बिजली संशोधन बिल व बीज बिल 2025 की प्रतियां जलाईं 

संशोधन बिल वापस न लेने पर केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जाएगा गढ़शंकर, 8 दिसंबर: संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा सब-डिवीजन स्तर पर बिजली संशोधन बिल व बीज बिल 2025 की...
article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राजा वडिंग पर बोला तीखा हमला : वडिंग मीडिया में सुर्खियां बटोरने और वाहवाही के लिए तथ्यों को छिपा रहे

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कांग्रेस नेता अमरिंदर सिंह राजा वडिंग पर तीखा हमला बोलते हुए उनके बयान को झूठा करार दिया है। उन्होंने कहा कि वह मनगढंत बयान दे रहे हैं।...
article-image
पंजाब

दलजीत सिंह की मौत और प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई का मामला NHRC पहुंचा

पंजाब के मुख्य सचिव, डीजीपी और केंद्रीय गृह मंत्रालय को नोटिस, दो सप्ताह में मांगी कार्रवाई रिपोर्ट मानसा। पंजाब के मानसा जिले में दलजीत सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत और इसके बाद...
Translate »
error: Content is protected !!