18 प्लस के लिए रविवार को होगा 41 स्थानों पर विशेष कोविड वैक्सीनेशन सत्रः डीसी

by

ऊना: 18 से 44 वर्ष की आयु वर्ग के युवाओं के लिए 27 जून यानी रविवार को जिला ऊना के कुल 41 स्थानों पर विशेष कोविड टीकाकरण सत्र का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि अंब ब्लॉक में कुल 11 केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा। जिनमें एडीबी भवन चिंतपूर्णी, राधा स्वामी सतसंग घर ज्वार, सोनालिका फैक्टरी अंब, पंचायत घर कलरूही, पंचायत घर बेहड़ जसवां, राधा स्वामी सतसंग घर दियाड़ा, राधा स्वामी सतसंग घर गंगोती, पैरागॉन प्राइवेट लिमिटेड ठठल, पंचायत घर सूरी, लिवगार्ड मुबारिकपुर, जीएचएस किन्नू में टीकाकरण किया जाएगा।
राघव शर्मा ने कहा कि हरोली ब्लॉक में 12 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें जीपीएस नंगल कलां, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुलैहड़, जीपीएस ईसपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदसाली, रावमापा लोअर बढे़ड़ा, रावमापा पूबोवाल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंगड़त, जीपीएस पालकवाह, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरोली, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सलोह, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पंजावर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीटन आदि शामिल है।
डीसी ने कहा कि बसदेहड़ा ब्लॉक में 13 स्थानों पर कोविड वैक्सीन लगाई जाएगी। जिसमें जीपीएस बसदेहड़ा, एचएससी रामपुर, राधा कृष्ण मंदिर अजौली, नंगड़ा, रावमापा जखेड़ा, मलाहत, जीपीएस लोअर कोटला कलां, जीपीएस रैंसरी, जीपीएस बडसाला, जीपीएस रककड़, चड़तगढ़, एचएससी सनोली व जीपीएस बसदेहड़ा शामिल है। वहीं गगरेट ब्लॉक में 2 केंद्रों पर कोविड टीकाकरण किया जाएगा। जिसमें रावमापा अंबोटा व रावमापा गोंदपुर बनेहड़ा शामिल है।
जिलाधीश राघव शर्मा ने कहा कि बंगाणा ब्लॉक में टीकाकरण के लिए 3 केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें बंगाणा अस्पताल, सीएचसी थानाकलां व पीएचसी सोहारी टकोली केंद्रों पर कोविड टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक टीकाकरण केंद्र पर 200 वैक्सीन लगाई जा सकती हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

4 दिन भारी वर्षा का हिमाचल में अलर्ट : 231 सड़कें ठप, अब तक 116 की मौत

एएम नाथ । शिमला : मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इससे राज्य में फिर से जनजीवन पर संकट गहराने की आशंका है। मौसम विभाग...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चंबा के सरोल में रावी में गिरी थार, दो की मौत एक गंभीर रूप से घायल 

एएम नाथ। चंबा :   हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के तीसा-चंबा मार्ग पर सरोल में एक महिंद्रा थार वाहन सड़क हादसे का ​शिकार हो गया है। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*माजरा, डमटाल, मोहटली व छन्नी के लिए वैकल्पिक राह बनी संभव; एसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण*

*मिलिट्री हॉस्पिटल परिसर से होकर अस्थायी वैकल्पिक मार्ग की मिली अनुमति* एएम नाथ। इंदौरा, 23 जुलाई। इंदौरा क्षेत्र में भारी बारिश के चलते माजरा, डमटाल,मोहटली और छन्नी पंचायतों को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग क्षतिग्रस्त...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लद्दाख में भड़के GEN-Z…. छात्रों और पुलिस के बीच झड़प :…CRPF की गाड़ी को लगाई आग : शाम 4 बजे तक हो गए स्थिति नियंत्रण में

लेह (25 सितंबर) : लेह में Gen-Z ने कल बुधवार  को केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. छात्रों ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध...
Translate »
error: Content is protected !!