18 यात्री घायल : चंडीगढ़ मनाली नैशनल हाईवे पर पंजाब की लग्जरी बस पल्टी

by

बिलासपुर। चंडीगढ़-मनाली नैशनल हाईवे पर पंजाब की एक लग्जरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें 18 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में भर्ती कराया गया है। वहीं, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। बिलासपुर के पास सागर व्यू होटल के पास पंजाब नंबर (पीबी-01-सी-9972) की यह बस दुर्घटनाग्रस्त हुई है। बस में 40 यात्री सवार थे, जिनमें से 18 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। यह बस मनाली से चंडीगढ़ की तरफ जा रही थी कि तभी होटल के पास मोड़ पर अचानक पलट गई। मिली जानकारी के अनुसार प्राथमिक दृष्टि में ओवर स्पीड के कारण यह बस हादसा हुआ है। यह बस मनाली से वापस आ रही थी। हालांकि सही कारणों का पता जांच के बाद ही पता चल पाएगा। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग एकत्रित हो गए, जिन्होंने पुलिस को भी सूचित कर दिया। मामले की जांच की जा रही है।
दुर्घटना में ये हुए घायल, एक को किया चंडीगढ़ रैफर :
दुर्घटना के दौरान घायल हुए 18 लोगों में उड़ीसा, तमिलनाडु, पंजाब के लोग शामिल हैं। जिनकी पहचान मुंबई निवासी आरती शंति और राहुल, राज्यस्थान निवासी हर्ष व्यास, पश्चिम मुंबई निवासी आशीष दिगारे, राजस्थान निवासी पूर्वी जैन, नासिक निवासी दीवान, भुवनेश्वर उड़ीसा निवासी वर्षा नायक, उड़ीसा निवासी पंवित शाह, जालंधर निवासी अमित राय, तमिलनाडू निवासी मुतु करिशाना आदि के रूप में हुई। जिनका इलाज क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में किया जा रहा है। इसमें एक व्यक्ति को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

यह चुनाव धर्म और अधर्म के बीच हो रहा, भाजपा धर्म और कांग्रेस अधर्म यानी भ्रष्टाचारियों के साथ खड़ी – कंगना रनौत

मंडी। भारतीय जनता पार्टी की मंडी लोकसभा सीट से प्रत्याशी कंगना रनौत ने उन्हें बाहरी बताए जाने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वह हिमाचल की बेटी हैं, उन्हें कांग्रेस से प्रमाणपत्र नहीं चाहिए। ...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिम गौरव आई टीआई में दूसरे चरण के दाखिले जारी : आईटीआई में प्रवेश पाने के लिए मिल रही है छूट

ऊना,16 अगस्त : हिमाचल व भारत सरकार द्वारा क्राफट ट्रेनिंग स्कीम के अर्न्तगत संचलित सन्तोषगढ़ स्थित हिम गौरव आई टी आई में दाखिले हेतू पहले चरण में काफी कम्पीटीशन रहा जिसमें हिमाचल के अलावा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बाल मेले में नगरोटा विस के सभी लोगों की सहभागिता होगी सुनिश्चित: बाली

सफल आयोजन के लिए कमेटियां गठित, बच्चों के लिए होंगे ज्यादा इवेंट प्रत्येक वर्ष में दो बार आयोजित किया जाएगा रोजगार मेला धर्मशाला, 19 जुलाई। नगरोटा में विकास पुरूष जीएस बाली की जयंती के...
article-image
पंजाब

गैंगस्टरों को कैसे मिली सुरक्षा ?.. हाई कोर्ट सख्त बुलेटप्रूफ गाड़ियों पर : पंजाब सरकार से पूछे सवाल

चंडीगढ़ :  पंजाब में गैंगस्टरों द्वारा बुलेटप्रूफ गाड़ियों के इस्तेमाल के मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की सख्ती के बाद अब राज्य सरकार हरकत में आ गई है।  होशियारपुर के एक गैंगस्टर द्वारा...
Translate »
error: Content is protected !!