18 से 23 दिसम्बर तक आयोजित होंगे प्रथम चरण के शिविर- निवेदिता नेगी

by
दिव्यांगजनों को निशुल्क सहायक उपकरण प्रदान करने के लिए एलिम्को की टीम द्वारा की जाएगी जांच और आकलन
मंडी, 15 दिसम्बर। एडीसी मंडी निवेदिता नेगी ने बताया कि दिव्यांगजनों को निशुल्क सहायक उपकरण प्रदान करने के लिए प्रथम चरण में आयोजित होने वाले शिविरों के आयोजन के लिए सभी जरूरी प्रबंध पूरे कर लिए गए है। उन्होंने बताया कि 18 दिसम्बर को मंडी के व्यास सदन में, 19 को जोगिन्द्रनगर उपमण्डल के अर्न्तगत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौंतड़ा में, 20 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरकाघाट में, 22 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र करसोग में तथा 23 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोहर में प्रथम चरण के शिविर आयोजित होने हैं। उन्होंने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा अधिकृत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) के माध्यम से दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण प्रदान करने के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं। इस दौरान एलिम्को की टीम द्वारा दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग या सहायक उपकरण की आवश्यकता का आकलन तथा पंजीकरण किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि एलिम्को द्वारा दिव्यांगों को कृत्रिम अंग व व्हील चेयर, हियरिंग एड, कैलिपर, छड़ी, सेंसर स्टीक्स सहित अन्य सहायक उपकरण उपलब्ध करवाए जाने हैं।
उन्होंने दिव्यांगजनों से अपील करते हुए कहा कि कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण प्राप्त करने के लिए दिव्यांग अपने साथ यूडीआईडी कार्ड अथवा दिव्यांगता प्रमाण पत्र जो कि 40 प्रतिशत से कम न हो, तहसीलदार या प्रधान ग्राम पंचायत द्वारा जारी वार्षिक आय प्रमाण पत्र जो कि 2 लाख 70 हजार रुपये तक हो, आधार या वोटर कार्ड और 2 पासपोर्ट आकार के फोटो साथ लाएं।
वहीं जिला कल्याण अधिकारी समीर ने बताया कि जिला के सभी तहसील कल्याण अधिकारियों को इस बारे जरूरी निर्देश जारी कर दिए गए है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पाइन ट्री उद्योग काठा में 13वां रक्तदान शिविर आयोजित : कामगारों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

“जीना उसका जीना है जो औरों को जीवन देता है” थीम पर लगा रक्तदान शिविर बद्दी में रक्तदान महादान का संदेश, उद्योग कर्मियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान बद्दी, 27 जून (तारा)।  बद्दी-बरोटीवाला रोड स्थित...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

लक्कड़ बाजार स्कूल में नशीली दवाइयों के दुरुपयोग बारे किया जागरूक : दोस्तों की बुरी संगत को त्यागने व अपने जीवन में किसी भी प्रकार के उतार-चढ़ाव में मानसिक परेशानी होने पर अपने अभिभावकों के साथ व अध्यापकों के साथ जानकारी सांझा करने का सुझाव

शिमला, 28 जून – बाल संरक्षण अधिकारी रमा कंवर ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग के अन्तर्गत जिला व बाल संरक्षण इकाई शिमला द्वारा नशीली दवाइयों के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला शहर में सैकड़ों की तादाद में लोग बेघर : शिमला के 5 वार्डों की कई रिहायशी कॉलोनियों में दरारें बढ़ने से लैंडस्लाइड का खतरा

शिमला :  हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश ने खूब तबाही मचाई है. राजधानी शिमला में भी अब लगातार हो रहे लैंडस्लाइड से खतरा बढ़ने लगा है । कई इलाकों के घरों में दरारें आ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कैनेडियन वाइफ संग अमेरिका का ये शख्स शिफ्ट हो गया भारत : कैसे बदल गई इनकी दुनिया

एक आदमी अपनी पत्नी के साथ अमेरिका से भारत आया है, उसने अपने अनुभवों को शेयर किया है. टिम फिशर ने इस विषय पर एक वीडियो बनाया और इसे अपने 1,000 से अधिक इंस्टाग्राम...
Translate »
error: Content is protected !!