18 से 25 सितंबर तक शिमला में होगा मानसून सत्र : मुख्‍यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्‍याल शिव प्रताप शुक्‍ला से मुलाकात के बाद दी जानकारी

by

शिमला : हिमाचल विधानसभा में 18 से 25 सितंबर तक शिमला में मानसून सत्र आयेजित किया जाएगा। सोमवार को हिमाचल प्रदेश के मुख्‍यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्‍याल शिव प्रताप शुक्‍ला से मुलाकात के बाद ये जानकारी दी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री सुक्खू ने राज्यपाल को बारिश प्रभावित इलाकों में सरकार की ओर से चलाए जा रहे राहत कार्यो के बारे में जानकारी दी। मुख्यमंत्री सुक्खू ने राज्‍यपाल से मुलाकात के बाद बताया कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा का सात दिवसीय मानसून सत्र 18-25 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार बरसात के मौसम में राज्य में हुई भारी वर्षा और भूस्खलन के कारण पैदा हुए संकट के कारण मानसून सत्र में देरी हुई क्योंकि बहाली और राहत कार्य सरकार की पहली प्राथमिकता थी। सुक्खू ने प्रदेश क राज्‍यपाल को बताया‍ कि भारी बारिश के कारण बाढ़, बादल फटने और भूस्खलन के कारण जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा किये जा रहे राहत कार्यों और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए उठाए गए कदमों के बारे में भी जानकारी दी।
सरकार द्वारा दी गई सूचना के अनुसार इस मानसून में हिमाचल प्रदेश को 12,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र द्वारा दी गई सूचना के अनुसार इस मानसून में हिमाचल प्रदेश को 12,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र द्वारा दी गई सूचना के अनुसार राज्‍य में प्रदेश में 24 जून से मानसून आया और भारी बारिश और भूस्‍खलन में अब तक राज्‍य भर में कुल 251 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 38 लोग लापता हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

टीआरसी इलेवन ने एसपी इलेवन को 30 रनों से हराया

झलेड़ा में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह में उपायुक्त ने की शिरकत रोहित भदसाली।  ऊना, 13 नवम्बर. पुलिस शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस लाईन झलेड़ा में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने ज्वालामुखी में विद्युत मंडल और उपमंडल कार्यालय भवन के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

देहरियां में उपमंडल खोलने की घोषणा की एएम नाथ। कांगड़ा : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा ज़िला के ज्वालामुखी में विद्युत मंडल एवं उपमंडल कार्यालय भवनों के निर्माण कार्य तथा 33...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सीबीआई ने 4 लाख फर्जी छात्रों के खिलाफ की FIR दर्ज : हरियाणा के सरकारी स्कूलों में फर्जी एडमिशन का मामला

चंडीगढ़ : सीबीआई ने हरियाणा के सरकारी स्कूलों में फर्जी एडमिशन के मामले में शुक्रवार को 4 लाख से अधिक फर्जी छात्रों के खिलाफ FIR दर्ज की है। अधिकारी ने बताया कि पंजाब एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

5 लोगों की मौत : किन्नौर में बोलेरो कैंपर गहरी खाई में गिरी

एएम नाथ।  रिकांगपियो, 17 जनवरी : हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में हुए एक बड़े  सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत का समाचार प्राप्त  हुआ है। ये दर्दनाक हादसा बुधवार दोपहर को उस...
Translate »
error: Content is protected !!