18 करोड़ से बनेंगी नहालना से गदियाड़ा और कोसरी से धुपक्यारा झूँगा देवी सड़क : लोगों के हितों को ध्यान में रखकर बन रही योजनाएं : यादविंदर गोमा*

by
जालग, 3 जनवरी : कैबिनेट मंत्री, यादविंदर गोमा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार गरीबों, युवाओं, महिलाओं, निराश्रितों और कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए कटिबद्ध है। समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखकर कल्यणकारी योजनाओं को क्रियान्वित किया जा रहा है ताकि जरूरतमंद लोगों को सही रूप में लाभ प्राप्त हो सके।
गोमा बुधवार को जयसिंहपुर विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत जालग में आयोजित नागरिक अभिनन्दन कार्यक्रम में बोल रहे थे। हिमाचल प्रदेश मन्त्रीमण्डल में शामिल होने के बाद पहली बार जालग पहुंचे यादविंदर गोमा का बैंड बाजे और आतिशबाजी के साथ जोरदार स्वागत किया गया। समर्थकों ने उन्हें मंत्री बनाने पर जलेबियों से तोला।
गोमा ने कहा कि जयसिंहपुर विधान सभा क्षेत्र के लोगों के स्नहे और आशीर्वाद से वे विधायक बनें और राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला तथा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उन्हें कैबिनेट मंत्री रूप में प्रदेश की सेवा का अवसर दिया है। उन्होंने कहा कि मंत्री के रूप में जो जिम्मेदारी, उन्हें सौंपी गई है उसपर खरा उतरते हुए जयसिंहपुर के विकास को तीव्र गति से आगे बढ़ाया जाएगा।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सरकार की कल्यणकारी योजनाओं लाभ जरूरतमंद तक पहुंचाने के लिये एकजुटता से कार्य करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 8 जनवरी से 12 फरवरी सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से सरकार की एक वर्ष को जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर पहुंचाने का कार्य होगा। उन्होंने कहा कि मंत्री बनने के उपरांत जालग में यह उनका पहला कार्यक्रम है और लोगों ने जिस गर्मजोशी से स्वागत किया है। इसके लिए वे आभारी रहेंगे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में नहालना से गदियाड़ा सड़क के सुधार तथा विस्तार कार्य के लिये 7 करोड तथा कोसरी से धुपक्यारा झूँगा देवी सड़क के विस्तार तथा सुधार कार्य के लिये 11करोड़ स्वीकृत किये गये हैं। इसके अतिरिक्त डगरुही चन्द्रोण कछेड़ा सडक का निर्माण नाबार्ड के तहत किया गया है और इस पर 2 करोड़ 95 लाख व्यय किये गये हैं।
इस अवसर पर युथ स्पोर्ट्स क्लब जालग द्वारा नव वर्ष के उपलक्ष तथा प्रदेश की सुख, समृद्धि और शांति के लिये हवन का आयोजन किया गया। मंत्री ने हवन में पूर्ण आहुति अर्पित की।
मंत्री ने कहा कि जालग स्वास्थ्य केंद्र में तीन माह में डिजिटल एक्स रे मशीन और तकनीशियन उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जालग में बैडमिंटन कोर्ट तथा वॉलीबाल कोर्ट का कार्य पूर्ण कर लिया गया है और यहां हाई मास्क लाइट भी लगाई जा रही है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जयसिंहपुर विधान सभा क्षेत्र के प्रवास पर आएंगे।
कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत डढवाल, प्रधान ग्राम पंचायत प्रमोद राणा, ओपी धीमान, क्लब के प्रधान राकेश पटियाल, महासचिव कुलदीप पटियाल, सुरिंदर पटियाल सुरिंदर राणा, संजीव राणा, तत्रिभुवन गोमा, सुरेश क्लोत्रा, मास्टर दोलत राम, लोकिन्दर राणा, एसडीएम संजीव ठाकुर, अधिशाषी अभियंता विजय वर्मा, बीडीओ सिकंदर कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी पुलिस ने जयराम को बताया सीएम , मंडी जिले में पुलिस  की फजीहत – नोटिफिकेशन जब वायरल हो गई तो फिर पुलिस ने इसमें संशोधन किया

मंडी : हिमाचल प्रदेश की मंडी जिले में पुलिस  की फजीहत देखने को मिली है. मंडी पुलिस ने ताजा नोटिफिकेश के बवाल हुआ है। यहां पर नोटिफिकेशन जब वायरल हो गई तो फिर पुलिस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

संवाद करेगा नशे के दुष्प्रभावों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक : 19 अगस्त से शैक्षणिक संस्थानों में होगा संवाद का आगाज

पौषाहार, मानसिक हेल्थ, व्यवहार में सुधार पर भी बच्चों से होगी चर्चा धर्मशाला, 01 अगस्त। कांगड़ा जिला के शैक्षणिक संस्थानों में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति बच्चों को जागरूक करने के लिए 19 अगस्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एसडीआरएफ के जवानों ने छात्र-छात्राओं को दिया आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण

द्रंग (पधर), 7 फरवरी :    गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज द्रंग एट नारला में एसडीआरएफ पण्डोह (मण्डी )के जवानों के द्वारा सामुदायिक जागरूकता और आपदा प्रतिक्रिया प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत छात्र -छात्राओं को आपदा प्रबंधन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अग्निवीर भर्ती रैली में आज 636 युवाओं ने लिया भाग

रोहित भदसाली।  मंडी, 21 नवम्बर। सेना भर्ती कार्यालय मंडी के भर्ती निदेशक कर्नल डीएस सामन्त ने बताया कि मंडी के पड्डल मैदान में आयोजित की जा रही अग्निवीर भर्ती रैली में वीरबार को कोटली,...
Translate »
error: Content is protected !!