18 ट्रेवल एजेंटों के खिलाफ साक्ष्य मिलने पर मामले दर्ज

by

जालंधर। पिछले लंबे समय से विदेश भेजने के नाम पर ट्रेवल एजेंटों की ओर से लोगों से मारी जा रही लाखों की ठगी के खिलाफ डीसीपी हेड क्वार्टर वत्सला गुप्ता की सुपरविजन में जांच कर रही एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को 18 ट्रेवल एजेंटों के खिलाफ साक्ष्य मिलने पर जालंधर कमिश्नरेट के अलग-अलग थानों में मामले दर्ज कर लिए हैं। पुलिस कमिश्नर गुरशरण सिंह संधू ने बताया कि लोग किसी भी कीमत पर विदेश जाना चाहते हैं और इसी कारण ठग ट्रेवल एजेंटों का शिकार हो जाते हैं। जिन ट्रेवल एजेंटों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं, उनके नाम सार्वजनिक किए जाएंगे, लेकिन गिरफ्तारी के बाद। नहीं तो आरोपियों को पता लग गया तो वह फरार हो जाएंगे। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पिछले लंबे समय से ट्रेवल एजेंटों के खिलाफ शिकायतें मिल रही थीं। विदेश भेजने के नाम पर इन 18 ट्रेवल एजेंटों ने लोगों से लाखों रुपये की ठगी मारी है और कहीं का कहकर दूसरी जगह भेज दिया गया। पुलिस कमिश्नर के अनुसार ट्रेवल एजेंटों के खिलाफ शिकायतों की लंबी फेहरिस्त है और जल्दी ही कई नामी ट्रेवल एजेंटों पर भी गाज गिरने वाली है। पुलिस सूत्रों के अनुसार इन 18 ट्रेवल एजेंटों में 2-3 नामी एजेंट हैं जो लोगों को धोखा देकर करोड़ों रुपये हड़प चुके हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर हलके में आम आदमी पार्टी के मालविंदर सिंह कंग ने 10711 की लीड की दर्ज : शिरोमणी अकाली दल पाचवें स्थान पर खिस्का

गढ़शंकर : लोक सभा हलका श्री अनंदपुर साहिब से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी मालविंदर सिंह कंग ने काग्रेस के प्रत्याशी विजय इंद्र सिंगला को हरा कर जीत दर्ज कर ली है। लोक सभा...
article-image
पंजाब , समाचार

बीत इलाके में सौल्ह से अठारह घंटे तक के अघोषित बिजली के कट लग रहे :पंजाब में सबसे ज्यादा

बिजली के इतने लंबे कटों ने लोगो का बढ़ती गर्मी में लोगो का जीना मुहाल, पीने के पानी का संकट भी गहराया अजायब सिंह बोपाराय। गढ़शंकर: पंजाब में बिजली संकट गहराने के साथ ही...
article-image
पंजाब

कैबिनेट मंत्री जिम्पा ने भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के शहीदी दिवस पर अर्पित किए श्रद्धासुमन

शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए पंजाब सरकार नहीं छोड़ेगी कोई कमी: ब्रह्म शंकर जिंपा होशियारपुर, 23 मार्च: राजस्व, पुर्नवास व आपदा प्रबंधन, जल संसाधन और जल आपूर्ति और सैनीटेशन मंत्री पंजाब...
Translate »
error: Content is protected !!