18 महीनों में मान सरकार ने 37 हजार से ज्यादा सरकारी नौकरियां दी,12 हजार कच्चे कर्मचारियों को किया पक्‍का : अहबाब ग्रेवाल

by

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी सरकार द्वारा पिछले डेढ़ साल के दौरान युवाओं को लगातार सरकारी नौकरी दी गई, इससे इस बार राज्य के 50 हजार से ज्यादा परिवारों की दिवाली खुशनुमा हुई है। पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में आप पंजाब के प्रवक्ता अहबाब ग्रेवाल ने कहा कि पिछले 18 महीनों में मान सरकार ने 37 हजार से ज्यादा सरकारी नौकरियां दी हैं। यह औसत 23 हजार हर साल के करीब है।
मान सरकार ने करीब 12 हजार कच्चे कर्मचारियों को किया पक्‍का : वहीं इसके विपरीत पिछली कांग्रेस सरकार ने पांच साल में 56 हजार सरकारी नौकरियां दी थी जो हर साल औसतन 11,325 के आसपास होता है। ग्रेवाल ने कहा कि इसके अलावा मान सरकार ने करीब 12 हजार कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया है। 31 दिसंबर 2023 तक करीब नौ हजार और कर्मचारी पक्के हो जाएंगे। इन कर्मचारियों के वेतन और भत्ते में भी करीब तीन गुणा की बढ़ोतरी हुई है।
राज्य में करीब एक लाख 17 हजार करोड़ का हुआ निवेश : निवेश की बात करें तो कांग्रेस सरकार के 2017 से 2022 के कार्यकाल के दौरान राज्य में करीब एक लाख 17 हजार करोड़ का निवेश हुआ था। वहीं, मान सरकार के सिर्फ 18 महीने में ही 56 हजार करोड़ का निवेश हुआ है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले दिनों में यह आंकड़े और बढ़ेंगे। इस निवेश से राज्य में लगभग 3800 प्रोजेक्ट नए लगे हैं, जिससे लगभघ तीन लाख नौकरियां पैदा होंगी।
इसके विपरीत पिछली सरकारों में नौकरियों के नाम पर पंजाबियों के साथ बड़ा मजाक किया जाता था। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जॉब कार्ड बांटे थे और पंजाबियों को बेवकूफ बनाया था कि इस कार्ड से नौकरी मिलेगी। आप इस तरह का कुछ नहीं करती। आप वादे करके मुकरती नहीं है और लगातार युवाओं को रोजगार दे रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

SSP-DSP सहित पांच लोग दोषी करार : 32 साल पुराने फेक एनकाउंटर मामले में CBI कोर्ट का बड़ा फैसला

मोहाली। वर्ष 1993 में पंजाब के तरनतारन ज़िले में हुए एक फर्जी एनकाउंटर मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए तत्कालीन एसएसपी, डीएसपी समेत पांच लोगों को दोषी करार दिया...
article-image
पंजाब

दोआबा साहित्य सभा गढ़शंकर द्वारा गदरी बीबी गुलाब कौर की शहादत को समर्पित समागम 

गढ़शंकर, 21 जुलाई : दोआबा साहित्य सभा रजिस्टर्ड गढ़शंकर द्वारा विभिन्न जत्थेबंदियों के सहयोग से गदरी जोद्धा बीबी गुलाब कौर की शहादत शताब्दी को समर्पित एक समागम करवाया गया जिसमें गढ़शंकर तहसील में सरगर्म...
article-image
पंजाब

सोनालिका इंडस्ट्रीज का डीलरशिप नेटवर्क 1000 तक पहुंचाने की योजना: फिलिप वर्गीज

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा ;वरिष्ठ पत्रकार संजीव कुमार से विशेष बातचीत में सोनालिका इंडस्ट्रीज के सेल्स और मार्केटिंग के वाइस प्रेसिडेंट फिलिप वर्गीज ने भारत में कंपनी के विस्तार और कृषि तकनीक में क्रांति लाने की...
article-image
पंजाब

गांव चहलपुर में आंखों का मुफ्त चैकअप लगाया कैम्प : 260 मरीजों ने चेकअप किया और 180 मरीज़ों को दी मुफ्त एनकें : 20 मरीजों के डाले जायेगे मुफ्त लेन्स

गढ़शंकर ।  गांव चाहलपुर में आंखों का मुफ्त चैकअप कैम्प  दहिया सिंह संघा और  प्रकाश सिंह  बरपग्गा की याद में लाइंस क्लब इंटरनेशनल की ओर से लगाया गया। क्लब के पधाधिकारी रविंदर सिंह संधू...
Translate »
error: Content is protected !!