18 हजार डीओ नोट पहुंचे : आवश्यक आवेदनों पर ही विचार का फैसला

by
एएम नाथ। शिमला : शिक्षकों के तबादलो को लेकर स्कूल शिक्षा निदेशालय में तबादलों से संबंधित 18 हजार डीओ नोट पहुंच गए हैं। मंत्रियों, विधायकों से आवेदन मंजूर करवाकर शिक्षकों ने तबादलों के लिए अपनी इच्छानुसार स्कूलों की सूची दी दी है।
सरकार ने 15 अप्रैल तक प्राप्त होने वाले आवश्यक आवेदनों पर ही विचार करने का फैसला लिया है। चालू शैक्षणिक सत्र के दौरान अब 31 मार्च 2026 तक शिक्षकों के तबादलों पर रोक रहेगी। स्कूल शिक्षा निदेशालय में तबादले करने के बड़ी संख्या में डीओ आने से अफसरों की परेशानियां बढ़ गई हैं। कई विधायक स्वयं भी डीओ नोट लेकर अपडेट लेने इन दिनों शिक्षा निदेशक के पास पहुंच रहे हैं। कैबिनेट मंत्रियों की ओर से भी कर्मी भेजकर तबादलों के स्टेटस पता किए जा रहे हैं।
शिक्षा निदेशालय का अधिकांश स्टाफ आजकल तबादलों से जुड़ी फाइलों को निपटाने में ही व्यस्त है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के सचिवालय स्थित कार्यालय में भी तबादलों की जानकारी जुटाने के लिए रोजाना सैकड़ों लोग पहुंच रहे हैं। शिक्षा विभाग में होने वाले इन तबादलों की प्रक्रिया के चलते इन दिनों खूब गहमागहमी है।
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि बीते दिनों तबादले करवाने के लिए शिक्षकों से आवेदन मांगे गए थे। 15 अप्रैल तक आवेदनों पर विचार किया जा रहा है। अब कोई भी नया आवेदन मंजूर नहीं होगा। मार्च 2026 तक तबादलों पर रोक रहेगी। प्रदेश के दूरदराज और दुर्गम क्षेत्रों के जिन स्कूलों में शिक्षकों की कमी है, वहां तबादले करने को प्राथमिकता दी जा रही है। रुटीन के तबादले नहीं किए जाएंगे। शिक्षा मंत्री ने कहा कि तबादलों के लिए बहुत अधिक संख्या में आवेदन प्राप्त हुए हैं लेकिन बहुत अधिक आवश्यकता वाले मामलों पर ही विचार करने के निर्देश दिए गए हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

ढडरियांवाले पर बलात्कार और हत्या का मामला दर्ज : भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या), 376 (बलात्कार) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत सात दिसंबर को पटियाला के पासियाना पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज

पटियाला  :  पंजाब पुलिस ने पटियाला में 2012 में एक महिला के साथ कथित बलात्कार और हत्या के मामले में  रंजीत सिंह ढडरियांवाले के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रिलेशनशिप ऑफिसर के 176 पदों के लिए इंटरव्यू 25 को- राजेश मैहता

 बिलासपुर  : जिला रोजगार अधिकारी बिलासपुर राजेश मैहता ने जानकारी देते हुए बताया कि रक्षिका वेलफेयर मार्ट बिलासपुर द्वारा रिलेशनशिप ऑफिसर के 176 पदों हेतू दिनांक 25 जनवरी 2024 को रक्षिका वेलफेयर मार्ट के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गोमा ने आयुष, युवा सेवाएं तथा खेल विभाग आवंटित करने के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार: पंचायत स्तर तक मजबूत होगी आयुर्वेद चिकित्सा : यादविंदर गोमा

पंचरुखी, 10 जनवरी : आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री, यादविंदर गोमा ने बुधवार को पंचरुखी में जनसमस्याओं को सुना। उन्होंने अधिकतर समस्याओं का निपटारा मौके पर ही कर दिया और शेष समस्याओं को...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

2 गाड़ियों पर बड़ी-बड़ी चट्टानें गिरी :चंडीगढ़-बिलासपुर NH पर हादसा , सभी कार सवार पूरी तरह सुरक्षित

एएम नाथ। बिलासपुर : बिलासपुर में आज दो चलती गाड़ियों पर पहाड़ी से बड़ी-बड़ी चट्टानें गिर गई। इससे दोनों गाड़ी को भारी नुकसान पहुंचा है। दोनों गाड़ी में सवार सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित...
Translate »
error: Content is protected !!