18-59 आयु वर्ग में 30 सितंबर तक फ्री लग रही सतर्कता डोज़, सभी लगवाएंः डीसी

by

दूसरी डोज़ के छह माह बाद लगवाई जा सकती है सतर्कता डोज़, पहले 9 महीने बाद लगता था टीका
ऊना :20 जुलाई: वैश्विक महामारी कोविड-19 से बचाव व इसकी रोकथाम के दृष्टिगत सरकार द्वारा विशेष अभियान के तहत सतर्कता डोज लगाई जा रही है। 15 जुलाई से 30 सितंबर तक चलाए जा रहे इस टीकाकरण अभियान में 18-59 आयु वर्ग के सभी लोगों का मुफ्त टीकाकरण किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि प्रीकॉशन डोज के लिए ऊना जिला में इस आयु वर्ग में 3 लाख 32 हज़ार 716 व्यक्तियों को टीकाकरण किया जाना है, जिनमें से 17 जुलाई तक 505 व्यक्तियों को टीकाकरण किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि पहले यह टीका फ्री नहीं था, लेकिन अब सरकार ने इस आयु वर्ग के लिए भी कोविड वैक्सीनेशन को निशुल्क कर दिया है।
वहीं ऊना जिला में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, फ्रंटलाईन वर्कर तथा 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के कुल 1 लाख 3 हज़ार 340 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जाना है, जिनमें से 17 जुलाई तक 35501 व्यक्तियों को टीकाकरण किया जा चुका है। डीसी ऊना ने बताया कि कोरोना महामारी अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुई है तथा हाल ही में जिला के विभिन्न स्थानों पर कई नए मामले सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि यह देखने में आया है कि टीकाकरण की प्रीकॉशन डोज लेने वाले कोरोना पॉजीटीव लोगों में अन्य मरीजों की तुलना में बहुत कम लक्षण पाए गए तथा वे शीघ्र स्वस्थ्य हुए हैं।
उपायुक्त ऊना ने जिलावासियों से अपील की है कि वह कोरोना महामारी से बचाव व इसकी रोकथाम के दृष्टिगत सभी आवश्यक सावधानियां बरतें तथा सही समय पर कोरोना की सतर्कता डोज लेना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पहले सतर्कता डोज़ दूसरी डोज़ के 9 माह बाद लगाई जाती थी तथा अब सरकार ने इस अंतराल को घटाकर 6 महीने कर दिया है। उन्होंने स्वयंसेवी संस्थाओं तथा समाज के शिक्षित वर्ग से अपील की है कि वह इस विषय में आम लोगों को भी ज्यादा से ज्यादा जागरूक करें ताकि 15 जुलाई से 30 सितंबर तक सरकार द्वारा चलाए जा रहे विशेष टीकाकरण अभियान के तहत सभी पात्र व्यक्तियों का टीकाकरण सुनिश्चित किया जा सके।
जिला में 51 केंद्रों पर लगाई जाएगी कोविड प्रीकोशनरी डोज
राघव शर्मा ने बताया कि 21 जुलाई को जिला में 51 केंद्रों पर कोविड की प्रीकॉशन डोज दी जाएगी। उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के अलावा नागरिक चिकित्सालय अंब, चिंतपूर्णी, गगरेट, हरोली, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संतोषगढ़, धुसाड़ा, दौलतपुर चैक, बीटन, दुलैहड़, भदसाली, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अकरोट, चक्क सरय, शिवपुर, चुरूड, धर्मशाला महंतां, कुठारबीत, पलकवाह, सलोह, बढे़ड़ा, उप स्वास्थ्य केंद्र डंगोली, जनकौर, घंडावल, कुरियाला स्थित झंबर, रक्कड़ स्थित भडोलियां खुर्द, बसडाला (ग्राम पंचायत नारी), कोटला खुर्द, रैंसरी, क्यारियां, परोईयां, चुल्हड़ी, चरोली, चराड़ा, भरमौत, बौल, डीहर, कटोहड़ खुर्द, चाहबाग, हंबोली, पंजोआ, ईसपुर, ललैहड़ी, पंडोगा, पुवोवाल, गोंदपुर के अतिरिक्त आंगनबाड़ी केंद्र अप्पर पंजावर, ग्राम पंचायत घर समनाल, स्विस कैंप फैक्ट्री बाथड़ी, आंगनबाड़ी केलवा, आंगनबाडी़ घर नंगल कलां तथा पंचायत घर भदौड़ी में कोरोना की प्रीकोशन डोज लगाई जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अरूणाचल के सीएम का उपमुख्य सचेतक पठानिया ने किया भव्य स्वागत : हिमाचल की कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से दी जानकारियां

एएम नाथ।  धर्मशाला, 06 सितंबर। मुख्यमंत्री अरूणाचल प्रदेश पेमा पांडू का मैकलोडगंज पहुंचने पर राज्य सरकार की तरफ से उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने स्वागत किया। प्रवास पर उनके साथ सांसद अरूणाचल प्रदेश...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जेपी नड्डा राज्यसभा में सदन का नेता बने : केद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कद बढ़ा

शिमला : केद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को राज्यसभा में सदन का नेता बनाया गया है। इससे नड्डा का कद और बढ़ गया है। प्रदेश के बिलासपुर जिला से संबंध...
हिमाचल प्रदेश

जिला प्रशासन ने बढ़ती गर्मी पर जारी की एडवाइजरी

ऊना: अत्याधिक गर्मी और लू से बचाव के साथ-साथ संक्रमण और अन्य कई प्रकार की बीमारियों से बचने के लिए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने एडवाइज़री जारी करते हुए कहा है कि इस मौसम...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

डीएचएस में 300 चिकित्सकों का प्रशिक्षण व अवकाश रिजर्व कोटा बनाया जाएगा: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और अधोसंरचना निर्माण के दिए निर्देश एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा...
Translate »
error: Content is protected !!