18 जुलाई तक भारी बारिश का येलो अलर्ट, 790 सड़कें बंद : प्रदेशवासियों और सैलानियों से सावधानी बरतने की अपील

by

शिमला: हिमाचल में मौसम विभाग ने 18 जुलाई तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। राज्य सरकार ने मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए प्रदेशवासियों और सैलानियों से सावधानी बरतने की अपील की है। इस दौरान उफनते हुए नदी-नालों, लैंडस्लाइड संभावित क्षेत्रों, जलभराव वाले स्थानों पर नहीं जाने और गैर जरूरी यात्राएं टालने की सलाह दी है। बाढ़ और भारी बारिश ने राज्य में राजमार्गों और कई अन्य कनेक्टिविटी को नष्ट कर दिया है। पहाड़ी राज्य की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए, भारतीय वायु सेना ने न केवल बचाव अभियान शुरू किया है, बल्कि वहां फंसे लोगों को राहत और जरूरी सामान भी प्रदान कर रही है। राज्य सरकार के अनुसार, 60 हजार से ज्यादा टूरिस्टों को निकाला जा चुका है और इस समय राज्य में 790 सड़कें बंद हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमृतपाल सिंह की सांसदी पर खतरा मंडराया? …HC में लगाई सीट बचाने की गुहार

चंडीगढ़। कट्टरपंथी सिख उपदेशक और खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह ने एक बार फिर पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट का रुख किया है। सांसद ने अदालत से लोकसभा सचिवालय द्वारा जारी समन के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने चंगर में बांटे फ्री गैस कनेक्शन

ऊना 18 फरवरीः ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज कुटलैहड़ विस क्षेत्र की ग्राम पंचायत चंगर में 32 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

करुणामूलक आधार पर नियुक्त जेओए (आईटी) अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार, तैनाती के दिए निर्देश

एएम नाथ । शिमला :  करुणामूलक रोजगार नीति के तहत निदेशालय भर्ती, हिमाचल प्रदेश में नियुक्त जेओए (आईटी) अभ्यर्थियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से शिमला में शिष्टाचार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीपीएस बचाने में करोड़ों उड़ा रहे हैं मुख्यमंत्री – जब सीपीएस का कोई काम नहीं है तो क्यों परेशान है सरकार : जयराम ठाकुर

  जो पैसा सीपीएस बचाने में उड़ाया जा रहा है उससे हो सकते हैं विकास के काम एएम नाथ। शिमला :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी बयान में...
Translate »
error: Content is protected !!