18 मामलों में 5.78 लाख रुपये स्वीकृत : मुख्य मंत्री कन्या दान और शगुन योजनाओं के तहत बेटियों की शादी पर सरकार ने व्यय किये 25.21 लाख रुपये

by
जोगिन्दर नगर, 24 जुलाई –   हिमाचल प्रदेश में सुख की सरकार गरीब व जरूरतमंद बेटियों की शादी में मददगार बन रही है। जोगिन्दर नगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चौंतड़ा ब्लॉक में सुख की सरकार ने अपने लगभग 18 माह के कार्यकाल में मुख्यमंत्री कन्यादान तथा शगुन योजनाओं के माध्यम से बेटियों के हाथ पीले करने पर लगभग 25 लाख 21 हजार रुपये व्यय कर चुकी है। प्रदेश सरकार की ये दोनों योजनाएं हमारे समाज के ऐसे गरीब व जरूरतमंद परिवारों के लिए बेटी की शादी में न केवल एक शगुन का काम कर रही हैं बल्कि महंगाई के इस दौर में ऐसे परिवारों के लिए आर्थिक तौर पर सहारा भी प्रदान कर रही हैं।
मुख्यमंत्री कन्यादान व शगुन योजनाओं के माध्यम से जोगिन्दर नगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चौंतड़ा ब्लॉक में वित्तीय वर्ष 2023-24 में 53 पात्र बेटियों की शादी पर प्रदेश सरकार ने 19 लाख 43 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है जबकि चालू वित्तीय वर्ष में अब तक कुल 18 मामलों में 5 लाख 78 हजार रुपये की आर्थिक मदद शामिल है।
वित्तीय वर्ष 2023-24 में लाभान्वित 53 बेटियों की बात करें तो मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 15 पात्र बेटियों को 7 लाख 65 हजार रुपये जबकि शगुन योजना के माध्यम से 38 बेटियों को 11 लाख 78 हजार रुपये की मदद शामिल है। जबकि चालू वित्तीय वर्ष में अब तक लाभान्वित 18 पात्र बेटियों में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत एक बेटी को 51 हजार रुपये जबकि शगुन योजना के माध्यम से 17 बेटियों को 5 लाख 27 हजार रुपये की आर्थिक सहायता शामिल है।
ऐसे में प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री कन्यादान तथा शगुन योजनाएं गरीब व जरूरतमंद परिवारों की बेटी की शादी में मददगार साबित हो रही हैं। इन योजनाओं के माध्यम से सरकार का भी प्रयास है कि बेटी की शादी में वह न केवल सहारा बने बल्कि परिवार की चिंता को भी कम करने में मददगार साबित हो सके। सरकार के इन प्रयासों से जहां गरीब परिवारों को बेटी की शादी की चिंता कम हो रही है बल्कि समाज में बेटियों के प्रति सोच में भी व्यापक बदलाव देखा जा रहा है।
योजनाओं की क्या है पात्रता की शर्तें
मुख्यमंत्री कन्या दान योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए जहां परिवार की समस्त स्रोतों से आय 50 हजार रुपये वार्षिक से अधिक न हो। बेटी के पिता की मृत्यु हो गई हो या फिर शारीरिक या मानसिक तौर पर आजीविका कमाने में असमर्थ हो। इसके अलावा परित्यक्ता तलाकशुदा महिलाओं की पुत्रियां, जिनके संरक्षक की वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक न हो। साथ ही शादी के समय बेटी की आयु 18 वर्ष जबकि दूल्हे की आयु 21 वर्ष पूर्ण होनी चाहिए। ऐसे पात्र परिवारों को बेटी का शादी पर सरकार 51 हजार रुपये बतौर आर्थिक मदद प्रदान करती है।
इसी तरह शगुन योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए परिवार गरीबी रेखा से नीचे या बीपीएल सूची में चयनित होना चाहिए। इस योजना के तहत आय प्रमाणपत्र की आवश्यकता नहीं होती है। पात्र परिवार को सरकार बेटी की शादी में 31 हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है।
कैसे करें आवेदन
पात्र परिवार इन योजनाओं का लाभ बेटी की शादी के 6 माह पहले या फिर शादी के 6 माह बाद तक ले सकते हैं। इसके लिए उन्हे 6 माह पहले संबंधित पंचायत प्रधान से शादी निर्धारित होने का प्रमाणपत्र तथा जबकि शादी होने के 6 माह तक विवाह प्रमाणपत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों के आवेदन करना होगा। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है जबकि शगुन योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन करना होगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी आंगनबाडी कार्यकर्ता, आंगनबाडी पर्यवेक्षिका या बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय से संपर्क स्थापित कर सकते हैं।
क्या कहते हैं अधिकारी :  बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) चौंतड़ा बी.आर. वर्मा का कहना है कि मुख्य मंत्री कन्यादान व शगुन योजनाओं के तहत चौंतड़ा विकास खंड में वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान 53 बेटियों की शादी पर सरकार ने 19 लाख 43 हजार रुपये का शगुन दिया है। चालू वित्तीय वर्ष के दौरान इन दोनों योजनाओं के तहत अब तक कुल 18 मामलों में 5 लाख 78 हजार रुपये की आर्थिक मदद को स्वीकृति प्रदान कर दी है। उन्होने बताया कि मुख्य मंत्री कन्यादान योजना के तहत 51 हजार जबकि शगुन योजना के माध्यम से 31 हजार रूपये की राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में जमा की जाती है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कॉल गर्ल पर दिल हार बैठा सरकारी अफसर, पत्नी से तोड़ लिया रिश्ता- पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) : प्यार एक खूबसूरत एहसास है, लेकिन जब यह सीमाओं को पार कर जाता है, तो यह मुसीबत में भी डाल सकता है। प्रयागराज से एक ऐसा मामला सामने आया है,...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

आम आदमी के हक के लिए हर चुनौती का सामना करने को तैयार : आने वाले पांच साल में कांगड़ा की तस्वीर बदलेगीः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कागंड़ा में जल शक्ति विभाग का डिवीजन खोलने की घोषणा की एएम नाथ। कांगड़ा : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के मटौर में एक विशाल जनसभा को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत उन पाकिस्तानियों को टारगेट कर रहा : जो उसके देश में वॉन्टेड हैं, पाकिस्तान के विदेश सचिव सायरस काजी ने कहा पाकिस्तानी धरती पर दो पाकिस्तानी नागरिकों की हत्या –

पाकिस्तान का कहना है कि उसके पास “विश्वसनीय सबूत” हैं जो भारतीय एजेंटों को पाकिस्तानी धरती पर दो पाकिस्तानी नागरिकों की हत्या से जोड़ते हैं। पाकिस्तान के विदेश सचिव सायरस काजी ने कहा है...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र बना रहा कांगड़ : पुलिस लाइन झलेड़ा के शाशिपाल का डोबरमैन नस्ल का डॉग जिप्सी रहा चैम्पियन ऑफ द डॉग शॉ

रोहित जसवाल।  ऊना, 29 अप्रैल. राज्य स्तरीय हरोली उत्सव के तीसरे और अंतिम दिन कांगड़ मैदान दिनभर विविध खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र बना रहा। जन हर्षोल्लास और सहभागिता के इन आयोजनों में...
Translate »
error: Content is protected !!