19 को हरोली आएंगे सीएम, 75.80 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगातः प्रो. राम कुमार

by

ऊना 17 नवंबर: मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर 19 नवंबर को अपने एक दिवसीय जिला ऊना प्रवास के दौरान हरोली विस क्षेत्र का दौरा करेंगे तथा 75.80 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की सौगात देंगे। इस संबंध में हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने बताया कि हरोली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 19 नवंबर को 42.08 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित 71 विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। जबकि 33.72 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाली 8 परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे।
प्रो. राम कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे हरोली विस क्षेत्र के अंतर्गत पूबोवाल में 2.27 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाली आईटीआई वर्कशॉप, 87.14 लाख रूपये की लागत से पूबोवाल में बनने वाले हेलीपैड सहित टाहलीवाल व बाथड़ी रोड के सुधारीकरण कार्यों की आधारशिला रखेंगे। उन्होंने बताया कि सीएम 1.07 करोड़ की लागत से निर्मित उप तहसील दुलैहड़, 2.82 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित रावमापा पालकवाह के 14 क्लास रूम व 11.52 करोड़ रूपये की राशि से निर्मित राजकीय डिग्री कॉलेज भवन खड्ड का लोकार्पण करेंगे।
उन्होंने बताया कि जय राम ठाकुर 1.10 करोड़ रूपये की राशि से रावमापा बढेड़ा में बनने वाले मिनी स्टेडियम, 90 लाख रूपये की राशि से निर्मित होने वाले ईसपुर लबाना माजरा सम्पर्क रोड़, 60 लाख रूपये की राशि से पंजावर-बाथड़ी सम्पर्क रोड़ व 17.32 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित होने वाले टाहलीवाल सामुदायिक सुविधा केंद्र का शिलान्यास करेंगे।
प्रो. राम कुमार बताया कि मुख्यमंत्री जल शक्ति विभाग के पुराने टयूबवैलों का नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण भी करेंगे। यह टयूबैवल पंजावर, दौलतपुर, ईसपुर, नंगनोली, पंडोगा, खड्ड, भदसाली, उठाऊ सिंचाई योजना, सलोह में 44.25-44.25 की लाख रूपये की राशि से बने हैं, जबकि 40.78 लाख रूपये की राशि से बाथड़ी, 74.07 लाख रूपये की राशि से बटकलां, 32.75 लाख रूपये की राशि से नंगल कलां में टयूबवैल, 61.28-61.28 लाख रूपये की राशि से निर्मित धर्मपुर, भदौड़ी व ईसपुर टयूबवैल, 48.47 लाख रूपये की राशि से भदौड़ी में टयूबवैल, 51.25 की राशि से बढे़ड़ा टयूबवैल, 68.84 लाख रूपये की लागत से पंजावर टयूबवैल आदि कार्यों का लोकार्पण करेंगे।
उन्होंने कहा कि सीएम उठाऊ सिंचाई योजना पंडोगा, ईसपुर, पंजावर, पंडोगा, पंडोगा बासी, ईसपुर जोल व पंडोगा ग्रां में 74.27-74.27 लाख रूपये की लागत से निर्मित ट्यूबवैल का लोकार्पण करेंगे। इसके अतिरिक्त 76.35 लाख रूपये की लागत से निर्मित मालूवाल उठाऊ सिंचाई योजना, 97.05 लाख रूपये से जननी उठाऊ सिंचाई योजना, 74.44 लाख रूपये से हरोली उठाऊ सिंचाई योजना, 73.79 लाख रूपये की राशि से पोलियां उठाऊ सिंचाई योजना, 77.46 लाख रूपये की लागत से गोंदपुर उठाऊ सिंचाई योजना, 62.32 लाख रूपये से ढिलवां उठाऊ सिंचाई योजना, 76.52 लाख रूपये की राशि से बाथू उठाऊ सिंचाई योजना, 57.84 लाख रूपये की लागत से बालीवाल और पंजावर उठाऊ सिंचाई योजना कार्यों का उद्धघाटन करेंगे।
प्रो. राम कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर 86.48 लाख रूपये की राशि से कुठारबीत टयूबवैल, 81.55 लाख रूपये की लागत से बिलना टयूबवैल, 92.58 की राशि से क्षेत्रां टयूबवैल, 82.68 लाख रूपये की राशि से पूबोवाल टयूबवैल, 55.49 लाख रूपये की राशि से नंगल कलां टयूबवैल, 72.63 लाख रूपये की लागत से नगनोली, पंडोगा व बढ़ेड़ा उठाऊ सिंचाई योजना, 62.44 लाख रूपये की लागत से नंगल खुर्द वाटर सप्लाई स्कीम के सुधारीकरण तथा 74.69 लाख रूपये की राशि से बिलना, दुलैहड़, लोअर बढे़ड़ा, सलोह, कांगड़, बाथू, अप्पर हरोली व ईसपुर में निर्मित टयूबवैलों का लोकार्पण करेंगे।
प्रो. राम कुमार ने बताया कि सीएम जय राम ठाकुर 3.44 करोड़ रूपये की राशि से डूगे, लूथरे, दिलवां व चंदपुर के लिए अलग आपूर्ति योजना तथा 22.53 करोड़ रूपये की राशि से पूबोवाल, रोड़ा, बालीवाल, हरोली व नंगनोली में जल आपूर्ति योजना के सुधारीकरण के कार्य की आधारशिला रखेंगे। उद्घाटन व शिलान्यास के उपरांत मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर पूबोवाल में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दरौली में पर्यटन विकास पर खर्च होंगे 12.50 करोड़ – कुटलैहड़ में पहली बार आयोजित होगा _7 दिवसीय_ भव्य कार्निवल, 25 से 31 दिसंबर तक चलेगा उत्सव: DC जतिन लाल

 रोहित भदसाली।  ऊना, 3 सितंबर. कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गोबिंदसागर झील के किनारे स्थित पर्यटन स्थल अंदरौली में पर्यटन विकास पर करीब 12.50 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। इस धनराशि का उपयोग जेट...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

100 ग्राम अधिक वजन के चलते डिसक्वालिफाई हुईं विनेश फोगाट : फैसले के खिलाफ करेंगे अपील- भारतीय कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष करण भूषण सिंह का बयान

पेरिस ओलंपिक में मेडल की रेस से बाहर होने के बाद विनेश फोगाट काफी हताश हैं। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विनेश फोगाट के पक्ष में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और उन्हें चैंपियंस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना की इकलौती महिला लाभार्थी हैं जिला चंबा की आरती देवी

प्रदेश सरकार ने ई टैक्सी की खरीद पर दिया 6 लाख 97 हजार रुपए का अनुदान स्वास्थ्य विभाग में सेवाएं प्रदान कर प्रतिमाह कमा रही 52 हजार रुपए एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल प्रदेश...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

फायरिंग में ऋषभ उर्फ बादशाह की मौत का मामला – एसएचओ लाइन हाजिर : आरोपी को वीआईपी ट्रीटमेंट देने का था आरोप

जालंधर  :  साकरे बाजार खिंगरा गेट के पास दीपावली की रात दो पक्षों में हुए विवाद के बाद बदमाशों साहिल कपूर उर्फ ​​मनु कपूर ढिल्लों और अन्य ने अपने साथियों के साथ शनिवार देर...
Translate »
error: Content is protected !!