19 जून को पहुंचे ऊना कोविड वैक्सीन लगवाने के लिए , अगर पढ़ाई या नौकरी के लिए विदेश जा रहे हों तो

by

विदेश यात्रा पर जाने वालों के लिए 19 जून को ऊना क्षेत्रीय अस्पताल में लगेगा विशेष टीकाकरण शिविर
ऊना – पढ़ाई या नौकरी के सिलसिले में 31 अगस्त से पहले विदेश यात्रा करने वाले व्यक्तियों के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में 19 जून को विशेष कोविड टीकाकरण कैंप का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना डॉ. रमण कुमार शर्मा ने कहा कि शिविर में पढ़ाई या नौकरी के सिलसिले में विदेश जाने वालों को कोविड वैक्सीन की पहली डोज प्राथमिकता के आधार पर दी जाएगी। इसके अतिरिक्त विदेश यात्रा करने वालों को कोविड टीकाकरण की दूसरी डोज लगवाने के लिए 84 दिनों के तय अंतराल को घटाकर 28 दिन किया गया है।
उन्होंने विदेश यात्रा पर जाने वालों से पहले आग्रह किया कि सभी लाभार्थी 19 जून को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय आकर टीकाकरण हेतु प्रार्थना पत्र के साथ अपनी विदेश यात्रा से संबंधित दस्तावेज जमा करवाएं। टीका लगवाने के लिए यात्री को अपना पासपोर्ट, एयर टिकट तथा 31 अगस्त से पहले विदेश यात्रा से संबंधित दस्तावेज सीएमओ कार्यालय में प्रस्तुत करने होंगे। लाभार्थी को अपनी विदेश यात्रा की पूरी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को देनी होगी। जिसके बाद लाभार्थी को एक सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा, जिसके उपरांत उन्हें टीका लगाया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में मिलेगी निशुल्क डायलिसिस सुविधा : सुंदर सिंह ठाकुर

कुल्लू  :  क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में  निशुल्क डायलिसिस सुविधा मिलेगी। यह जानकारी आज मुख्य संसदीय सचिव वन ,ऊर्जा, पर्यटन व परिवहन सुंदर सिंह ठाकुर ने हंस फाउंडेशन द्वारा स्थापित डायलिसिस सुविधा का शुभारंभ करने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कौन हैं IPS सुधीर चौधरी?….ऑपरेशन सिंदूर से है कनेक्शन : जिन्हें सेना ने किया सम्मानित

भारतीय सेना द्वारा हाल ही में सफलतापूर्वक अंजाम दिए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद, देशभर में सुरक्षा बलों के समन्वित प्रयासों की सराहना हो रही है। इस अभियान में उल्लेखनीय सहयोग देने के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वन नेशन वन इलेक्शन से देश में सिर्फ एक बार होंगे चुनाव, बचेगा लाखों करोड़ का खर्च : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

विकास के मामले में मंडी को जलील करने का खामियाजा भुगतेगी कांग्रेस एएम नाथ।मंडी :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का कहना है कि मंडी जिला को विकास के मामले में जलील...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बदमाशों ने कार को घेर कर युवक को मारी गोलियां : युवक के सीने में लगी गोली, मौके पर हुई युवक की मौत

तरनतारन : पंचायत चुनाव को लेकर एक युवक की बाइक सवार बदमाशों ने कार को घेर फायरिंग कर दी। गोलिया लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई और युवक के दो...
Translate »
error: Content is protected !!