19 वर्षीय ​​जस्सी गिरफ्तार : 10 पिस्तौल, एक बैग और एक मोटरसाइकिल बरामद

by

अमृतसर : मुख्यमंत्री भगवंत मान और डीजीपी गौरव यादव के निर्देशों अनुसार पंजाब को एक सुरक्षित राज्य बनाने की मुहिम के दौरान अमृतसर पुलिस ने एक अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। जिसके एक प्रमुख सदस्य को अमृतसर शहर के मकबूलपुरा इलाके से गिरफ्तार किया गया है।
अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि मध्य प्रदेश से हथियारों की तस्करी और आपूर्ति के पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच जारी है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान 19 वर्षीय जसप्रीत सिंह उर्फ ​​जस्सी के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने 10 पिस्तौल, एक बैग और एक मोटरसाइकिल भी बरामद किया है। उन्होंने कहा, “पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने खुलासा किया कि उसे मध्य प्रदेश से हथियार खरीदने के लिए हवाला के जरिए पैसे मिले थे।”

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

विवाहिता ने घर में ही फंदा लगा कर जान दी : मोबाइल पर गाने लगाकर बच्चे को करवाया था चुप

लुधियाना : जगरांव के करनैल गेट में रह रही एक विवाहिता ने गुरुवार देर शाम घर में ही फंदा लगा कर जान दे दी । महिला ने तीन वर्ष पहले गांव के ही नौजवान...
article-image
पंजाब

श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट 30 जून से शुरू करेगा 13वां विशाल भंडारा : ठेकेदार कुलभूषण शौरी के नेतृत्व में लंगर का पोस्टर जारी किया

गढ़शंकर, 9 जून  – श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट, रजि. गढ़शंकर द्वारा समस्त क्षेत्रवासियों के सहयोग से श्री अमरनाथ जी व अन्य धार्मिक स्थलों की तीर्थ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए...
article-image
पंजाब , समाचार

स्वतंत्रता दिवस समागम की पुलिस लाइन ग्राउंड में हुई फुल ड्रेस रिहर्सल : डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल व एस.एस.पी सरताज सिंह चाहल ने लिया जायजा

स्पीकर पंजाब विधान सभा कुलतार सिंह संधवां होशियारपुर में स्वतंत्रता दिवस पर लहराएंगे तिरंगा होशियारपुर, 12 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को स्थानीय पुलिस लाइन ग्राउंड में होने वाले जिला स्तरीय...
article-image
पंजाब , हरियाणा

भाजपा ज्वाइन करते ही पंजाब में इस नेता के घर पर एजेंसी ने मार दिया छापा

चंडीगढ़ । पंजाब में रणजीत सिंह गिल के बीजेपी में शामिल होने के कुछ ही घंटे बाद विजिलेंस ब्यूरो ने शनिवार सुबह चंडीगढ़ में उनके घर और खरड़ से उनके कॉर्पोरेट दफ्तर पर छापा...
Translate »
error: Content is protected !!