19 जनवरी को बुलाई गई हिमाचल कैबिनेट की बैठक : पंचायत चुनाव व पूर्ण राज्यत्व दिवस पर बड़ा फैसला संभव

by

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश की राजनीति में 19 जनवरी को एक अहम दिन रहने वाला है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार, 19 जनवरी को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है। यह बैठक सुबह 11 बजे राज्य सचिवालय के शिखर सम्मेलन हाल में आयोजित होगी। सामान्य प्रशासन विभाग ने संबंधित सचिवों को बैठक के लिए एजेंडा तैयार करने के निर्देश पहले ही जारी कर दिए हैं।
इस कैबिनेट बैठक का सबसे बड़ा एजेंडा पंचायत चुनाव हो सकता है। दरअसल, हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने पंचायत चुनाव की प्रक्रिया 30 अप्रैल से पहले पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
हालांकि, वर्तमान में चल रही परिसीमन प्रक्रिया के चलते इस समय-सीमा का पालन कर पाना सरकार के लिए व्यावहारिक रूप से मुश्किल माना जा रहा है।
ऐसे में कैबिनेट में इस आदेश के खिलाफ अपील करने या वैकल्पिक कानूनी रास्ता अपनाने पर फैसला लिया जा सकता है।
कैबिनेट बैठक के ठीक अगले दिन यानी 20 जनवरी को हिमाचल प्रदेश राज्य चुनाव आयोग ने पंचायती राज चुनावों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। इस बैठक में मुख्य सचिव और अन्य संबंधित अधिकारी शामिल होंगे।
माना जा रहा है कि 19 जनवरी को कैबिनेट में लिए गए फैसलों की औपचारिक जानकारी राज्य चुनाव आयोग को 20 जनवरी को दी जाएगी, ताकि आगे की चुनावी प्रक्रिया पर अंतिम निर्णय लिया जा सके।
इधर, राज्य सरकार फरवरी में पेश होने वाले नए बजट की तैयारियों में भी जुटने जा रही है। इसके लिए फरवरी के पहले सप्ताह में विधायकों के साथ प्राथमिकता बैठकें आयोजित की जाएंगी।
केंद्र सरकार का आम बजट 1 फरवरी को पेश होगा, जिसमें रेल बजट भी शामिल रहेगा। इसी संसद सत्र में 16वें वित्त आयोग की सिफारिशें भी पेश की जानी हैं।
हिमाचल प्रदेश के लिए यह जानना बेहद अहम होगा कि 16वें वित्त आयोग ने राज्य के लिए क्या सिफारिशें की हैं, क्योंकि अगले पांच वर्षों की वित्तीय दिशा काफी हद तक इन्हीं सिफारिशों पर निर्भर करेगी।
कैबिनेट बैठक से पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के बुधवार को दिल्ली जाने की भी संभावना जताई जा रही है। वहां वे कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर सकते हैं।
हाल ही में सेब बागबानों के साथ हुई बैठक में मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया था कि वे सेब आयात शुल्क का मुद्दा दिल्ली में वित्त मंत्री और वाणिज्य मंत्री के समक्ष उठाएंगे। ऐसे में उनका यह दौरा राज्य के बागबान वर्ग के लिए भी खास महत्व रखता है।
कुल मिलाकर, 19 जनवरी की कैबिनेट बैठक न सिर्फ पंचायत चुनावों बल्कि राज्य की आगामी वित्तीय और राजनीतिक दिशा तय करने के लिहाज से भी बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चिट्टा तस्करी में तहसील वेल्फेयर आफिसर अरेस्ट : कैसे करता था तस्करों की सहायता…..जानिए

एएम नाथ। शिमला :  शिमला पुलिस ने चिट्टा तस्करी के नेटवर्क में शामिल एक तहसील वेल्फेयर आफिसर को गिरफ्तार किया है। शिमला पुलिस ने शाह गैंग के बाद अब गुरमीत गैंग का भंडाफोड़ किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नेताओं से नजदीकियां नहीं दिला पाएगी हिमाचल कांग्रेस में पद : कांग्रेस अध्यक्ष को फ्री-हैंड नहीं – पर्यवेक्षक की सिफारिश पर बनेगा नया संगठन

रोहित जसवाल। शिमला: हिमाचल में पर्यवेक्षक की सिफारिश पर कांग्रेस का नया संगठन बनेगा। हिमाचल में नया संगठन खड़ा करने के लिए हाईकमान की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक पहले दौर में जिला और ब्लॉक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पीएम सूर्य घर योजना -रूफटाप से उत्पादित बिजली मुफ्त होगी : उपभोक्ता अपने विद्युत आवश्यकता की पूर्ति हेतु उपयोग कर सकेगा – DC

कुल्लू , 02 नवम्बर :  उपायुक्त तोरुल एस रवीश की अध्यक्षता में शनिवार को पी०एम० सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से सम्बंधित बैठक आयोजित हुई। उपायुक्त ने इस योजना के बारे में जागरूक करने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नाबालिगा लापता: अपहरण का आरोप

कुल्लू : हिमाचल के कुल्लू में नाबालिगा संदिग्ध हालात में लापता हो गई। नाबालिगा के पिता ने एक व्यक्ति पर अपहरण का आरोप लगाते हुए महिला थाना पुलिस को शिकायत दी है। भेखली क्षेत्र...
Translate »
error: Content is protected !!