19 साल की लड़की से दुष्कर्म : दो सगे भाईयों सहित तीन पर दुष्कर्म करने और धमकियां देने के आरोप पर मामला दर्ज , 2 ग्रिफ्तार , एक फरार

by
गढ़शंकर, 8 सितम्बर l थाना गढ़शंकर पुलिस ने एक 19 वर्षीय लड़की के बयान पर कार्रवाई करते हुए उसके साथ दुष्कर्म करने वाले दो लोगों सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरे की तलाश जारी है। गढ़शंकर थाना पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि वह दसवीं तक पढ़ी है और घर का काम करती है। उन्होंने बताया कि नाजिम पुत्र शौकत के साथ करीब डेढ़ साल से बातचीत थी और वह अक्सर घरवालों से चोरी छिपे मिलते भी थे। उसने बताया कि 7 सितंबर को नाजिम ने फोन कर रात 12 बजे मिलने को कहा और जब वह रात 12 बजे मिलने गई तो देखा कि नाजिम का भतीजा शाहरुख पुत्र सुबेदीन निवासी टटोली पुलिस थाना आदर्श मण्डी जिला शामली उत्तर प्रदेश भी उसके साथ था। पीड़िता ने बताया कि वह उनके साथ एक्टिवा पर बैठ गई, फिर वे मुझे अपने भाई काशिम वार्ड नंबर 10 पैसारिया माेहल्ला के फल गोदाम पर ले गए। उन्होंने बताया कि वहां उन्होंने मेरे साथ मारपीट की और मेरे चेहरे पर हाथ रखकर दोनो ने मेरे साथ जबरन रेप किया। उसने बताया कि रात ढाई बजे वे लोग उसे उसके घर के सामने छोड़ गये और धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो तुम्हें और तुम्हारे माता-पिता को जान से मार देंगे। उसने कहा कि नाजिम और शाहरुख ने मेरे साथ काशिम पुत्र शौकत द्वारा की गई साजिश के तहत दुष्कर्म किया है, इसलिए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। थाना गढ़शंकर पुलिस ने पीड़िता के बयान पर कार्रवाई करते हुए नाजिम और काशिम पुत्र शौकत, शाहरुख पुत्र सुबेदीन के खिलाफ बीएनएस एक्ट की धारा 70(1), 61(2), 115(2), 351(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

प्रोफेसर डॉ. अमरीक सिंह को पर्थ ऑस्ट्रेलिया विश्व कबड्डी कप के लिए अधिकारी नियुक्त किया गया

कपूरथला/दलजीत अजनोहा : तीसरा विश्व कबड्डी कप 26/04/2025 को पर्थ, ऑस्ट्रेलिया में ग्लेडिएटर क्लब द्वारा आयोजित किया जा रहा है। जिसमें छह देशों की शीर्ष स्तरीय लड़कों की टीमें भाग ले रही हैं। लायलपुर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भक्तों को घर बैठे ही ऑनलाइन पूजा की सुविधा उपलब्ध होगी : ‘दिव्य पूजा प्रणाली’ का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

धर्मशाला, 22 दिसंबर : मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज राज्य की पहली ऑनलाइन पूजा प्रणाली ‘दिव्य पूजा प्रणाली’ का शुभारंभ किया। इसके माध्यम से भक्तों को घर बैठे ही ऑनलाइन पूजा की सुविधा...
article-image
पंजाब

एक पिस्तौल, 2 जिंदा कारतूस, 28 नशीले टीकों सहित कार सवार 2 युवक गिरफ्तार

गढ़शंकर  : गढ़शंकर पुलिस ने 2 कार सवार युवकों को एक पिस्तौल, 2 जिंदा कारतूस तथा 28 नशीले टीकों सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जानकारी देते एसएचओ इंस्पैक्टर इकबाल सिंह ने...
article-image
पंजाब

भाजपा के मनप्रीत बादल और आम आदमी पार्टी के इशांक चब्बेवाल ने भरा पर्चा

भारतीय जनता पार्टी  के मनप्रीत सिंह बादल और आम आदमी पार्टी  के इशांक कुमार चब्बेवाल ने पंजाब में 13 नवंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए गुरूवार को अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।पंजाब की...
Translate »
error: Content is protected !!