196 विशेष बसों से उनके गन्तव्य तक पंहुचाये 8518 मणिमहेश यात्री : पंकज चड्ढा

by

एएम नाथ । धर्मशाला : श्री मणिमहेश यात्रा 2025 के दौरान भारी वर्षा और भूस्खलन के कारण चम्बा-भरमौर मार्ग कई दिनों तक अवरुद्ध रहा। इस कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु बीच मार्ग में तथा चम्बा शहर सहित विभिन्न स्थानों पर फँस गए।

स्थिति को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाजनक आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा त्वरित कदम उठाए गए और विशेष बस सेवाएँ उपलब्ध करवाई गईं। वीरवार को प्रेस वार्ता के दौरान यह जानकारी देते हुए हिमाचल पथ परिवहन निगम के डिविजनल मैनेजर पंकज चड्ढा ने कहा कि इन बसों के संचालन से श्रद्धालुओं को समय पर अपने गंतव्यों तक पहुँचने में सहायता मिली।

उन्होंने कहा कि 29 अगस्त से 6 सितम्बर तक निगम द्वारा कुल 196 विशेष बसें चलाई गईं, जिनमें लगभग 8518 यात्री यात्रा कर अपने गंतव्यों तक पहुँचे। इसमें से सर्वाधिक 171 बसें चम्बा से पठानकोट तक चलाई गईं, जिनमें हजारों श्रद्धालुओं ने सफर किया। इसके अतिरिक्त 23 बसें कांगड़ा, 1 बस लदरोर और 1 बस लंगेरा के लिए भेजी गईं।

उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ निगम बस अड्डों पर पहुँच रही थी। इस स्थिति को नियंत्रित करने और भीड़ प्रबंधन के लिए निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों ने चैबीसों घंटे ड्यूटी निभाई।

उन्होंने श्रद्धालुओं को मार्गदर्शन देने, बसों की व्यवस्था करने और सुरक्षित ढंग से रवाना करने में विशेष भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि निगम का दायित्व है कि कठिन परिस्थितियों में भी श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाए और इस आपालकाल की परिस्थिति में निगम ने बखूबी अपना दायित्व निभाया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने की ज़िला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता : चंबा के ऐतिहासिक चौगान में आयोजित हुआ स्वतंत्रता दिवस समारोह

एएम नाथ। चम्बा, अगस्त 15 :  79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज ज़िला स्तरीय समारोह चंबा के ऐतिहासिक चौगान में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  उद्योग, संसदीय कार्य, श्रम एवं रोजगार मंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षक दिवस पर राज्यपाल ने 27 शिक्षकों को राज्य पुरस्कार, एक शिक्षक को राष्ट्रीय पुरस्कार से किया सम्मानित : राष्ट्र निर्माण में अध्यापकों, अभिभावकों व विद्यार्थियों की महत्त्वपूर्ण भूमिका पर डाला प्रकाश

एएम नाथ। शिमला :  शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज राजभवन में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में 27 अध्यापकों को राज्य पुरस्कार और एक अध्यापक को राष्ट्रीय पुरस्कार से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नरेन्द्र मोदी ने दिया मातृशक्ति को आरक्षण, हिमाचल में लागू भी किया : जयराम ठाकुर 

कर्मचारियों को हमने दिया हक़, सुक्खू सरकार ने रोके सारे लाभ,   भाटकीधार में पुरानी बातें याद कर भावुक हुए जयराम ठाकुर एएम नाथ। मण्डी/सिराज/भाटकीधार :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मण्डी के सिराज विधानसभा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

लुधियाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या : पुरानी रंजिश के चलते हुई गोलीबारी … पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

एएम नाथ। लुधियाना : पंजाब से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में युवक की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई है जिसके बाद इलाके में हड़कंप...
Translate »
error: Content is protected !!