1979 -1980 दौरान मैट्रिक पास आउट सहपाठियों व उस समय के अध्यापकों का अलग किस्म की विशेष मिलनी कार्यक्रम का आयोजन : अध्यापक नरदेव का इतना डर था कि जब स्कूल के गेट पर पहुँचते थे तो पुरे स्कूल में शांति छा जाती थी

by

गढ़शंकर : गढ़शंकर तहसील के अंतर्गत पड़ते सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल स्कूल गुरुबिशान पूरी भवानीपुर में वर्ष 1979 -1980 दौरान मैट्रिक पास आउट सहपाठियों व उस समय के अध्यापकों का अलग किस्म की विशेष मिलनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम के आयोजन में मुख्य भुमिका भाग सिंह अटवाल व राणा जसवीर सिंह ने निभाई। जिसमें 43 वर्ष पूर्व की पढ़ाई दौरान की सभी ने यादें ताजा की। कार्यक्रम के शुरू में इस दुनिया को अलविदा कह चुके अध्यापकों व सहपठायीओं को शोक प्रस्ताव पास कर 2 मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजिल दी ।
विशेष मिलनी समागम में मंच संचालन का काम रामजी दास चौहान ने निभाई तो सबसे पहले सतीश राणा ने सभी का स्वागत किया और स्कूल समय की यादों को ताजा करते हुए स्कूल समय के कई मजेदार किस्से सुनाए। भाग सिंह अटवाल ने स्कूल समय की बातें करते हुए उस समय के अध्यापकों विधार्थियों के रिश्तों को बारे जानकारी देते हुए कहा कि इस स्कूल को कभी भी किसी भी तरह की जरूरत हो मैं खुद भी और हम मिलकर काम करेंगे। इसके दौरान अध्यापक नरदेव सिंह राणा, अम्बरसरियाँ भारद्वाज, जगदेव पाठक व विक्रमजीत सिंह डायरिआ ने सभी को आशीर्वाद देते हुए कहा कि उन्हीनों ने कहा कि इस तरह का समागम कर जिस तरह आज यह विशेष और अलग किस्म का समागम आयोजन कर हमें बुलाया और इतना प्यार व सम्मान दिया । जिसने हमें बहुत ख़ुशी प्रदान की है। इसके इलावा इस दौरान राजिंदर धंजल, पीएनबी के मैनेजर पाखर सिंह, स्कूल के कार्यकारी प्रिंसीपल ब्रिज मोहन] पत्रकार अजायब सिंह बोपाराय और नंबरदार काबुल सिंह ने अपने विचार प्रकट किए। जिसके बाद सभी सहपाठियों ने उस समय के अध्यापक नरदेव सिंह राणा, अम्बरसरियाँ भारद्वाज, जगदेव पाठक व विक्रमजीत सिंह डायरिआ को सम्मान चिन्ह व सिरोपा आदि भेंट कर सम्मान किया। इस दौरान सहपाठियों में संजय कुमार, हरी ओम ,सुरिंदर सिंह, चैंचल सिंह , मदन लाल, प्रेम चंद, दर्शन सिंह नैनवां , गुलबास राणा, केवल कृष्ण, नरेश चंद, वरिंदर सिंह, बलविंदर सिंह, दर्शन लाल खुराली, राम प्रकाश, सतीश कुमार सेखोवाल, रविंदर सिंह, बलविंदर सिंह झोनोवाल, राणा वरिंदरसिंघ सेखोवाल, राणा रविंदर सिंह नैनवां, नरेश कुमार गढ़ी मानसोवल , सुरिंदर सिंह बैंस टब्बा व अन्य सहपाठियों के इलावा मैडम डायरिआ मौजूद थे।
यादें जो ताजा की गई : सभी ने कहा सभी अध्यापक उन्हें बहुत प्यार करते थे तो सख्ती से भी पेश आते थे, अध्यापक नरदेव सिंह जब स्कूल के गेट पर पहुँचते थे पुरे स्कूल में छा जाती थी, उनका उस समय विधार्थियों में उनका डर इतना था। आज भी उनके पढ़ाए टेंस हमें याद है। एक ने कहा कि अध्यापक अम्बरसरियाँ भारद्वाज की क्लास में मैने दूसरे विषय की किताब खोल ली तो मेरी रेल रेल बना दी थी, अध्यापक जगदेव पाठक द्वारा गणित के फॉर्मूले एक ने सुनाए तो एक लेट पहुंचा तो सभी उससे कहने लगे के यद् हे तुझे जब वाल लम्बे रख क्र स्कूल आया तो कैसे एक अध्यापक ने वालों से पकड़ क्र खींचा था और फिर कभी वाल नहीं बढ़ाएं। इस तरह ही एक दूसरे की अध्यापकों द्वारा शरारतें करने पर हुयी पिटाई की यादें सुना कर खूब सभी ने मस्ती की

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसा भारत व विश्व के लिए दुखदायी घटना : डा. रमन घई

यूथ सिटीजन कौंसिल पंजाब ने अहमदाबाद विमान हादसे के शिकार विजय रूपाणी व अन्य मृतकों को दी श्रद्धांजलि होशियारपुर / दलजीत अजनोहा :  यूथ सिटीजन कौंसिल पंजाब की तरफ से अहमदाबाद में एयर इंडिया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मोहित मलिक ने रचा कीर्तिमान : 22,840 फीट ऊंचाई पर तिरंगे के साथ फहराया एसबीआई का झंडा

संकल्प, साहस और फिटनेस की मिसाल पेश करते हुए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के अधिकारी मोहित मलिक ने दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट अकोंकागुआ को सफलतापूर्वक फतह कर लिया है।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नए लेबर कोड लागू होते ही बदल जाएगा नौकरी का सिस्टम! सैलरी स्ट्रक्चर से लेकर ग्रेच्युटी तक यहाँ जाने 10 बड़े बदलाव

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने लेबर सुधारों के लिए अब तक का सबसे बड़ा कदम उठाया है। इसने 29 लेबर कानूनों को खत्म कर दिया है, और उनकी जगह चार नए लेबर कोड लाए...
article-image
पंजाब

एल.पी.यू. और चितकारा विश्वविद्यालय में हिंसक घटनाएं पंजाब में फ़ैल रही अराजकता का जीता-जागता उदाहरण : खन्ना

होशियारपुर, 29 सितम्बर  : पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अविनाश राय खन्ना ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एल.पी.यू. ) फगवाड़ा तथा चितकारा यूनिवर्सिटी, राजपुरा में सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो एवं अपुष्ट सूचनाओं...
Translate »
error: Content is protected !!