1984 दंगों के दोषी सज्जन कुमार को अदालत द्वारा उम्रकैद की सजा देने पर पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने न्यायालय का किया धन्यवाद 

by
 पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा गठित नानावटी कमिशन की रिपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की तुरंत करवाई से मिली अपराधी को सजा – पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना
होशियारपुर 26 फरवरी :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने 1984 के दंगों के दोषी सज्जन कुमार को माननीय न्यायालय द्वारा उम्रकैद की सजा देने पर न्यायलय का धन्यवाद किया।
इस मौके खन्ना ने कहा कि 1984 के दंगों में जो भाईचारे का कत्लयाम हुआ वह कभी भुलाया नहीं जा सकता। खन्ना ने कहा कि इस कत्लेआम के दोषी जो कि मौत की सजा के भागिदार हैं वे कानून को जरिया बनाकर जिन्दा रह रहे थे। भाजपा के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा 1984 के दंगों के पीड़ित लोगों को इन्साफ देने के लिए नानावटी कमीशन का गठन किया गया था जिसने इन अपराधियों के विरुद्ध रिपोर्ट तैयार की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की तुरंत करवाई के चलते यह रिपोर्ट संसद में पेश हुई जिसपर विचार विमर्श करने के बाद दिल्ली न्यायलय द्वारा सज्जन कुमार को उम्रकैद की सजा सुनाई गयी। खन्ना ने कहा कि वैसे तो 1984 के दंगों के दोषी को मौत की सजा मिलनी चाहिए थी परन्तु न्यायलय द्वारा जो सज्जन कुमार जो उम्रकैद की सजा दी गयी है वह 1984 के दंगों में मारे गए बेक़सूर लोगों के लिए इन्साफ का पड़ाव साबित होगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

देसी पिस्तौल और 5 कारतूस के साथ 3 लोग गिरफ्तार: 500 ग्राम अफीम : भी उनसे बरामद

मलेरकोटला : मालेरकोटला पुलिस ने आज एक तस्करी रैकेट को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया है। मलेरकोटला पुलिस ने ऑपरेशन का नेतृत्व करते हुए तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और काफी मात्रा में अफीम और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिलासपुर में मुख्य सड़क के किनारे दुकानों का एसडीएम ने किया निरीक्षण : अतिक्रमण को लेकर प्रशासन सख्त, एक सप्ताह के भीतर अतिक्रमण हटाने के निर्देश

एएम नाथ। बिलासपुर, 04 नवम्बर: बिलासपुर शहर में मुख्य सड़क मार्ग के किनारे अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को लेकर प्रशासन ने सोमवार को सघन निरीक्षण किया। यह निरीक्षण एसडीएम सदर डॉ. राजदीप...
article-image
पंजाब

गैंगस्टर ने पुलिस पर की फायरिंग : जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली

संगरूर : भवानीगढ़ के पास नदामपुर गांव में पुलिस द्वारा असलाह की बरामदगी के लिए लाए गए एक नामी गैंगस्टर ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गैंगस्टर के पैर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शहीद दिवस पर कांगड़ा में निकली पदयात्रा, युवाओं ने लिया मेरा भारत, मेरी जिम्मेदारी का संकल्प

एएम नाथ। कांगड़ा, 23 मार्च: शहीद दिवस के अवसर पर मेरा भारत, मेरी जिम्मेदारी थीम के अंतर्गत भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तहत मेरा युवा भारत अभियान के अंतर्गत राजीव...
Translate »
error: Content is protected !!