1984 दंगों के दोषी सज्जन कुमार को अदालत द्वारा उम्रकैद की सजा देने पर पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने न्यायालय का किया धन्यवाद 

by
 पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा गठित नानावटी कमिशन की रिपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की तुरंत करवाई से मिली अपराधी को सजा – पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना
होशियारपुर 26 फरवरी :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने 1984 के दंगों के दोषी सज्जन कुमार को माननीय न्यायालय द्वारा उम्रकैद की सजा देने पर न्यायलय का धन्यवाद किया।
इस मौके खन्ना ने कहा कि 1984 के दंगों में जो भाईचारे का कत्लयाम हुआ वह कभी भुलाया नहीं जा सकता। खन्ना ने कहा कि इस कत्लेआम के दोषी जो कि मौत की सजा के भागिदार हैं वे कानून को जरिया बनाकर जिन्दा रह रहे थे। भाजपा के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा 1984 के दंगों के पीड़ित लोगों को इन्साफ देने के लिए नानावटी कमीशन का गठन किया गया था जिसने इन अपराधियों के विरुद्ध रिपोर्ट तैयार की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की तुरंत करवाई के चलते यह रिपोर्ट संसद में पेश हुई जिसपर विचार विमर्श करने के बाद दिल्ली न्यायलय द्वारा सज्जन कुमार को उम्रकैद की सजा सुनाई गयी। खन्ना ने कहा कि वैसे तो 1984 के दंगों के दोषी को मौत की सजा मिलनी चाहिए थी परन्तु न्यायलय द्वारा जो सज्जन कुमार जो उम्रकैद की सजा दी गयी है वह 1984 के दंगों में मारे गए बेक़सूर लोगों के लिए इन्साफ का पड़ाव साबित होगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कृषि मंत्री ने थानाखास में गोकुल ग्राम और गौ अभ्यारण्य का किया निरीक्षण

रोहित भदसाली: बंगाणा (ऊना), 15 अगस्त. कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने आज (गुरुवार) कुटलैहड़ विधानसभा के तहत थानाखास में निर्माणाधीन गोकुल ग्राम और गौ अभ्यारण्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

67 लोगों की मौत – अमेरिका : प्लेन और हेलिकॉप्टर क्रैश, टक्कर के बाद हो गए थे विमान के तीन टुकड़े

वॉशिंगटन ”  अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में रीगन नेशनल एयरपोर्ट के पास आसमान में अमेरिकन एयरलाइंस के एक विमान और हेलिकॉप्टर में भीषण टक्कर हो गई. टक्कर के बाद विमान और हेलिकॉप्टर टूट...
article-image
पंजाब

6.5 बैंड वाली लड़की चाहिए का इश्तेहार देकर की शादी : लड़की की शिकायत पर पति सहित ससुराल के तीन लोगों मामला दर्ज

नवांशहर । थाना राहों पुलिस ने आइलेट्स लड़की को विदेश भेजने की बात कह बाद में फीस न भरने तथा दहेज के लिए तंग करने के आरोप में महिला के पति सहित तीन लोगों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जगदीश ठाकुर को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष की कमान

एएम नाथ। मंडी। मंडी जिला के बल्ह विधानसभा से संबंध रखने वाले जगदीश ठाकुर को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी का उपाध्यक्ष बनाया गया है। उपाध्यक्ष बनाने के लिए जगदीश ठाकुर ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी...
Translate »
error: Content is protected !!