2 किलो 544 ग्राम हेरोइन बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार : नशा तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए आरोपियों से होगी गहन पूछताछ: एसएसपी

by
गुरदासपुर, 21 नवंबर  : गुरदासपुर पुलिस ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के साथ एक संयुक्त अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कलानौर क्षेत्र से दो व्यक्तियों को 2 किलो 544 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।
इस संबंध में प्रेस को जानकारी देते हुए एसपी (इन्वेस्टिगेशन) देविंदर कुमार चौधरी (पीपीएस) ने बताया कि यह कार्रवाई डीजीपी पंजाब और डीआईजी बॉर्डर रेंज, अमृतसर तथा एसएसपी अदित्य (आईपीएस) के दिशा-निर्देशों के तहत अमल में लाई गई है।
अधिकारियों ने बताया कि 20 नवंबर को नशा विरोधी विशेष अभियान के दौरान बीएसएफ के सहयोग से टी-पॉइंट रुडियाना मोड़, कलानौर में नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को शक के आधार पर रोका गया। डीएसपी (सिटी) गुरदासपुर श्री मोहन सिंह के नेतृत्व में जब संदिग्धों की चेकिंग कराई गई, तो उनके पास से एक वजनदार प्लास्टिक का लिफाफा बरामद हुआ, जिसमें से कुल 2 किलो 544 ग्राम हेरोइन मिली। पुलिस ने मौके से आरोपियों की पैशन प्रो मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।
गिरफ्तारी संबंधी उन्होने बताया कि आरोपियों की पहचान मंगल सिंह उर्फ मांगू निवासी गोपाल नगर, अजनाला (जिला अमृतसर) तथा गुरभेज सिंह भेजा निवासी हरुवाल, थाना डेरा बाबा नानक (बटाला) के रुप में हुई है।
अधिकारी ने बताया कि उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना कलानौर में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों का अदालत से रिमांड हासिल कर और गहराई से पूछताछ की जाएगी, ताकि इनके बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक (पिछले और अगले संबंधों) को वेरिफाई करके पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नशा तस्कर की 6.34 करोड़ की संपत्ति जब्त : नशे से बनाया पांच मंजिला महल, खरीदी महँगी गाड़ियां और गहनें

एएम नाथ : सोलन। हिमाचल प्रदेश की जिला सोलन पुलिस ने नशे के कारोबार में सलिंप्त आरोपितों की तस्करी से अर्जित अवैध संपत्ति को जब्त किया है। पिछले एक साल में एनडीपीएस एक्ट के...
पंजाब

20 ग्राम हेरोइन समेत भगत नगर का राजेश कुमार काबू -थाना मॉडल टाउन में मामला दर्ज

होशियारपुर । 20 ग्राम हेरोइन समेत भगत नगर के राजेश कुमार को थाना मॉडल टाउन की पुलिस ने काबू कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया ।एएसआई बूटा राम ने बताया के उनकी टीम सरकारी...
article-image
पंजाब

बजट में कार्पोरेट घरानों के हितों की पूर्ति की गई : मुकेश

डेमोक्रेटिक मुलाजिम फेडरेशन गढ़शंकर ने फूंकी बजट की प्रतियां गढ़शंकर : पंजाब-यूटी मुलाजिम तथा पैंशर्न संयुक्त फ्रंट के आह्वान पर डेमोक्रेटिक मुलाजिम फेडरेशन गढ़शंकर द्वारा पैंशर्न नेता बलवीर खानपुरी सेवानिवृत बी.पी.ई.ओ. की अगुवाई में...
article-image
पंजाब

जिला चुनाव अधिकारी की उपस्थिति में हुई काउंटिंग स्टाफ की हुई पहली रैंडेमाइजेशन

होशियारपुर 28 फरवरी: भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों पर विधान सभा चुनावों के मद्देनजर आज जिला चुनाव अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात की मौजूदगी में एन.आई.सी. कार्यालय, जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में काउंटिंग स्टाफ की...
Translate »
error: Content is protected !!