2 किशोर की मौत : ऊना में Reels बनाते नहर में गिरने से

by

रोहित जसवाल ।  ऊना : ऊना जिले में एक किशोर रील बनाने की कोशिश में फिसलकर नहर में गिर गया, जबकि उसे बचाने की कोशिश कर रहा उसका दोस्त गिर कर डूब गया।  इस घटना में दोनों लड़कों की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि जोल के सोहारी इलाके में मंगलवार (18 मार्च) की शाम चार किशोर नहाने के लिए नहर में गए थे। नहाने के बाद 16 वर्षीय सक्षम ठाकुर रील बना रहा था, तभी उसका पैर फिसला और वह पानी में गिर गया। पुलिस के मुताबिक ठाकुर को बचाने की कोशिश में अद्विक परमार (17) भी गिर गया। पुलिस ने बताया कि उनके साथ मौजूद दो अन्य किशोर मौके से भाग गए।

पुलिस को किया था फोन :  पुलिस की मानें तो सक्षम ठाकुर की मौत हो गई, जबकि परमार पानी से बाहर आया और उसने मदद के लिए पुलिस को फोन किया।  परमार को पहले एक निजी अस्पताल और फिर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कड़ी मशक्कत के बाद मिला शव :  पुलिस दल ने सक्षम ठाकुर की तलाश के लिए स्वान दस्ते और ड्रोन की मदद ली।  स्थानीय गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद ठाकुर का शव बरामद किया। ऊना के पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने कहा कि दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं और मामले में आगे की जांच जारी है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

खन्ना ने किया एचआईएडीएस का दौरा कर जिला रैडक्रास सोसासटी की ओर से किए जा रहे कार्यों कीखन्ना ने प्रशंसा की

होशियारपुर : भारतीय रैडक्रास सोसायटी के वाइस चेयरमैन अविनाश राय खन्ना ने आज ड्राइवरों को रिफ्रेशर कोर्स करवाने संबंधी खोली गई संस्था होशियारपुर इंस्टीट्यूट आफ आटोमेटिव एंड ड्राइविंग स्किलज का दौरा किया। उन्होंने जिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड के क्षेत्रीय प्रयोगशाला भवन का किया लोकार्पण

एएम नाथ। धर्मशाला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला कांगड़ा के धर्मशाला के निकट दाड़ी में हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के 3.5 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित क्षेत्रीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महंगा पड़ गया पंजाब के टैक्सी ड्राइवर को हूटर बजाना : 5 हजार रुपए का ऑनलाइन चालान काट कर भविष्य में ऐसा न करने की हिदायत

बिलासपुर : पंजाब के टैक्सी ड्राइवर को हूटर बजाना महंगा पड़ गया। उसका 5 हजार का चालान कटा है। बिलासपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चालान काटा और हूटर भी जब्त कर लिया। DSP...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC की पहल: संकटमोचन मंदिर पार्क को मिला नया जीवन : 15 वर्ष बाद 20 लाख से चमका पार्क, बच्चों के लिए नए झूले

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला का संकटमोचन मंदिर पार्क अब नए स्वरूप में नजर आएगा, जिससे पर्यटकों और स्थानीय बच्चों को बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। संकटमोचन मंदिर पार्क का नवीनीकरण...
Translate »
error: Content is protected !!