2 गाड़ियों पर बड़ी-बड़ी चट्टानें गिरी :चंडीगढ़-बिलासपुर NH पर हादसा , सभी कार सवार पूरी तरह सुरक्षित

by

एएम नाथ। बिलासपुर : बिलासपुर में आज दो चलती गाड़ियों पर पहाड़ी से बड़ी-बड़ी चट्टानें गिर गई। इससे दोनों गाड़ी को भारी नुकसान पहुंचा है। दोनों गाड़ी में सवार सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। पुलिस के अनुसार, एक गाड़ी हमीरपुर से कालका जा रही थी। इसमें कालका निवासी रनेश, देवेंद्र कौर, सुषमा ठाकुर और कश्मीर सिंह सवार थे, जबकि दूसरी गाड़ी में दो व्यक्ति मनाली से दिल्ली जा रहे थे। इनमें तहसीन और सोनम सवार थे। सभी कार सवार पूरी तरह सुरक्षित है। एक गाड़ी का नंबर HR-49-H-2550 और दूसरी का HR-38-AB-7254 है।

हादसा चंडीगढ़-बिलासपुर ओल्ड नेशनल हाईवे पर शाम 5 बजे के करीब छड़ोल के चैहड़ी के पास पेश आया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पीडब्ल्यूडी की मशीनरी अब मौके पर पहाड़ी से गिरे पत्थर हटाने में जुट गई है। इस हादसे के बाद हाईवे पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर रौड़ी द्वारा विकास कार्यों के लिए गांव मोइला वाहिदपुर को 8 लाख रुपये का चेक भेंट

गढ़शंकर |  4 : अगस्त: पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर एवं गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव मोइला वाहिदपुर में आयोजित जन मिलनी के दौरान गांव के विकास...
article-image
पंजाब

पंजाब पुलिस के कर्मचारी को CBI ने बहन के घर से दबोचा : Fake Encounter Case में 20 साल से था फरार,

मोहाली। दो दशक से अधिक समय तक गिरफ्तारी से बचने वाले पंजाब पुलिस के कर्मचारी 55 वर्षीय कश्मीर सिंह को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने आखिरकार गिरफ्तार कर ही लिया है। 1991 के फर्जी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दाड़ी में रियल टाइम वाटर मानीटरिंग सिस्टम, सुधीर शर्मा ने धर्मशाला की जनता को दिया गिफ्ट : मंदल-चैतड़ू में नए पटवार भवनों की रखी नींव, सेक्रड हार्ट चौक को जल्द मिलेगा नया लुक

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सुधीर शर्मा ने उदघाटन-शिलान्यासों की लगाई झड़ी,  दिग्गज नेता ने कहा, धर्मशाला में तेजी से दौड़ रहा विकास का पहिया धर्मशला,  25 फरवरी :  कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व धर्मशाला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

छात्रवृत्ति घोटाले में रिकॉर्ड खंगाल रही सीबीआई : कुछ और गिरफ्तारियां संभव

एएम नाथ। शिमला : छात्रवृत्ति घोटाले में हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में दी गई दबिश में सीबीआई के हाथ अहम सबूत लगे हैं। सर्च रेड से लाए रिकॉर्ड को सीबीआई ने खंगालना शुरू...
Translate »
error: Content is protected !!