धुरी में 2 गुटों के बीच हुई खूनी झड़प : 2 युवकों की मौत

by

संगरूर :  धूरी शहर में मंगलवार को दो गुटों के बीच हुई झड़प में दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। मृतकों की पहचान अनिल कुमार और देव कुमार के रूप में हुई है, जो धूरी के ही रहने वाले थे।

पुलिस के अनुसार, दोपहर के समय कक्कड़वाल चौक पर दोनों गुटों के सदस्यों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई, जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गई। इस घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि उन्हें तुरंत धूरी के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) गुरप्रीत सिंह ने बताया कि संदिग्धों का पता लगाने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया है। हमलावरों की पहचान के लिए जांच दल इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रहा है।

डीएसपी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के जरिए कुछ संदिग्धों की पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्द से जल्द पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। डीएसपी ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और शवों के पोस्टमार्टम तथा चिकित्सा रिपोर्ट मिलने के बाद मामले में हत्या सहित कानून की संबंधित धाराएं जोड़ी जाएंगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अरविंद केजरीवाल क्यों अचानक करने लगे ‘हिंदू-हिंदू’.. भाजपा के खिलाफ नई चाल क्या

आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी पर अपना आक्रोश जाहिर करते हुए जिस तरह इसे ‘हिंदू कार्ड’ खेला, उसने...
article-image
पंजाब

युवक का रहस्यमयी स्थिति में गांव डेरों के पास शव बरामद

गढ़शंकर, 29 जून : गढ़शंकर के पास गांव डेरों के निकट एक युवक का रहस्यमयी स्थिति में शव बरामद हुआ है। जानकारी अनुसार गांव डेरों के पास पानी के सुए के समीप एक यु...
article-image
पंजाब

पंजाब में पुलिस कॉन्स्टेबल के 1746 पदों पर भर्ती का एलान, आवेदन 21 फरवरी से होंगे शुरू

चंडीगढ़।  । पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। पंजाब पुलिस की ओर से कॉन्स्टेबल के 1746 रिक्त पदों को भरने के लिए निकाली गई है। भर्ती...
article-image
पंजाब

चितकारा यूनिवर्सिटी और LPU में लगातार दो रात हिंसा….अफवाहों से भड़का छात्र आक्रोश

राजपुरा/फगवाड़ा। पंजाब की दो निजी यूनिवर्सिटियों—चितकारा यूनिवर्सिटी, राजपुरा और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU), फगवाड़ा—में लगातार दो रात छात्र विरोध और हिंसा के घटनाक्रम सामने आए। चितकारा में हॉस्टल में ‘भूत’ और दो छात्राओं के...
Translate »
error: Content is protected !!