2 छोटे बेसहारा बच्चे भेजे बाल आश्रम सुजानपुर : 60 दिनों में कोई परिजन या रिश्तेदार नहीं आए तो गोद लेने के लिए कानूनी रूप से कर दिए जाएंगे स्वतंत्र

by
एएम नाथ। हमीरपुर 11 जून। बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं जिला बाल संरक्षण अधिकारी कुलदीप सिंह चौहान ने बताया कि जिला ऊना में एक महिला द्वारा आत्महत्या कर लिए जाने के कारण बेसहारा हुए उसके दो छोटे-छोटे बच्चों को फिलहाल बाल आश्रम सुजानपुर में रखा गया है। अगर 60 दिनों के भीतर उनका कोई भी परिजन, अभिभावक या रिश्तेदार इन्हें लेने के लिए सामने नहीं आता है तो इसके बाद जिला बाल संरक्षण इकाई इन दोनों बच्चों को गोद लेने के लिए कानूनी रूप से स्वतंत्र कर देगी।
कुलदीप सिंह चौहान ने बताया कि 9 जून को जिला बाल कल्याण समिति ऊना ने दो बच्चों युवराज (उम्र 9 वर्ष) और साहिल (उम्र 7 वर्ष) को बाल आश्रम सुजानपुर को सौंपा था। एफआईआर के अनुसार इन दोनों बच्चों की मां बबली ने आत्महत्या कर ली है। इनके स्वर्गीय पिता का नाम रविंदर कुमार और सौतेले पिता का नाम प्रवीण कुमार है।
पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार बबली और प्रवीण कुमार लगभग 15 दिन पहले काम की तलाश में जिला ऊना के गांव झलेड़ा वार्ड नंबर-4 डाकघर रैंसरी में आए थे। दोनों बच्चों के आधार कार्ड के अनुसार इनका मूल निवास स्थान ग्राम धार खुर्द, डाकघर एवं तहसील धार कलां, जिला पठानकोट पंजाब-145001 है।
जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने कहा कि इन बच्चों का कोई परिजन या रिश्तेदार अगर इन्हें अपने साथ ले जाना चाहता है तो वह सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित बाल आश्रम सुजानपुर मंे संपर्क कर सकता है। बाल आश्रम सुजानपुर के दूरभाष नंबर 01972-272182 या जिला बाल संरक्षण इकाई हमीरपुर के दूरभाष नंबर 01972-223344 पर भी संपर्क किया जा सकता है। 60 दिन की अवधि के दौरान अगर इन बच्चों का कोई भी परिजन या रिश्तेदार सामने नहीं आता है तो जिला बाल संरक्षण इकाई इन्हें कानूनी रूप से स्वतंत्र कर देगी, ताकि इन्हें गोद लिया जा सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कॅरियर प्वाइंट यूनिवर्सिटी में 42 नए मतदाताओं का पंजीकरण : एसडीएम संजय स्वरूप की अध्यक्षता में लगाया गया विशेष नामांकन शिविर

भोरंज 07 दिसंबर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एक जनवरी 2024 की अहर्ता तिथि के आधार पर किए जा रहे फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 के तहत वीरवार को कॅरियर प्वाइंट यूनिवर्सिटी...
article-image
पंजाब

गैंगस्टर पारु सहगल के खिलाफ मामला दर्ज : पेशी पर आए ने सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ पोस्ट की तस्वीर

नवांशहर। थाना सिटी पुलिस ने गैंगस्टर प्रणव सहगल उर्फ पारू सहगल के खिलाफ सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ तस्वीर पोस्ट करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। बीते दिनों जिला मैजिस्ट्रेट द्वारा...
article-image
दिल्ली , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शिक्षक ध्यान दें! सुबह से दोपहर तक तीन बार हाजिरी, एक गलती भारी! समय पर डिजिटल अटेंडेंस नहीं तो वेतन पर असर

शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के लिए स्कूल समय के अनुसार तय किए गए अलग-अलग स्लॉट; समय पर हाजिरी नहीं लगाने पर वेतन या मानदेय पर पड़ सकता है असर शिमला। हिमाचल प्रदेश के सीबीएसई...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

90% हिंदू महिलाओं की डिलीवरी ऑपरेशन से और 95% मुस्लिम महिलाओं की नॉर्मल

नई दिल्ली । भारत में प्रसव को लेकर एक नया सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधित सवाल जन्म ले रहा है। हालिया रिपोर्टों और सामाजिक चर्चाओं के अनुसार, हिंदू महिलाओं की लगभग 90% डिलीवरी ऑपरेशन (सी-सेक्शन)...
Translate »
error: Content is protected !!