महिला सहित 2 जासूस गिरफ्तार : पाकिस्तान को देता था खुफिया जानकारी : पंजाब पुलिस को लगी भनक

by

चंडीगढ़ । पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान को खुफिया सैन्य जानकारी लीक करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और एक अन्य को हिरासत में लिया है। पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने रविवार को यह जानकारी दी।

गौरव यादव ने बताया कि विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध को भारतीय सेना की गतिविधियों के बारे में संवेदनशील जानकारी पाकिस्तानी हैंडलर को लीक करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उसकी शिनाख्त पर दूसरे आरोपी को भी हिरासत में लिया गया है। आरोप है कि वे नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग के एक अधिकारी के संपर्क में थे और पाकिस्तानी हैंडलर को जानकारी लीक कर रहे थे।

दो मोबाइल फोन भी बरामद- पंजाब पुलिस

डीजीपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी गोपनीय जानकारी के बदले ऑनलाइन लेनदेन के माध्यम से भुगतान प्राप्त कर रहे थे। दोनों हैंडलर से लगातार संपर्क में थे और उसके निर्देशानुसार अन्य स्थानीय गुर्गों को धनराशि पहुंचाने में संलिप्त थे। उनके पास से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह ऑपरेशन सीमा पार जासूसी नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है तथा राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करता है। निश्चित प्रोटोकॉल के अनुसार, आगे की जांच की जाएगी, जिसमें वित्तीय सुराग का पता लगाने और नेटवर्क के भीतर अतिरिक्त कार्यकर्ताओं और संबंधों की पहचान करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

इससे पहले, 27 अप्रैल को पंजाब में चल रहे युद्ध नशे विरुद्ध के बीच डीजीपी ने पुलिस अधिकारियों को इस साल 31 मई तक नशा मुक्त पंजाब अभियान को समाप्त करने के लिए जारी समय सीमा का पालन करने का निर्देश दिया था। डीजीपी ने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) और पुलिस आयुक्त (सीपी) सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को नशा मुक्त पंजाब सुनिश्चित करना होगा और इसकी जिम्मेदारी लेनी होगी। एसएसपी को निर्देश दिए गए कि वे राज्य के हर क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने के लिए ठोस योजना बनाएं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पीजीआई से नाराज पंजाब सरकार : सरकारी बीमा कार्ड पर इलाज करने से किया साफ इनकार

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार का स्वास्थ्य विभाग इन दिनों पीजीआई चंडीगढ़ से खासा नाराज चल रहा है, क्योंकि पीजीआई ने पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत मरीजों का इलाज करने से...
article-image
पंजाब

बरनाला में 3 युवतियां पानी की टंकी पर चढ़ीं, शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप; FIR की मांग

बरनाला, 19 अगस्त। बरनाला जिला प्रशासनिक परिसर और कोर्ट परिसर के पास बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब तीन युवतियां अपनी शिकायतों पर कार्रवाई की मांग को लेकर पानी की टंकी पर...
article-image
Uncategorized , दिल्ली , पंजाब

पंजाब में फेंका था थाने के ऊपर ग्रेनेड : दिल्ली में आतंकी संगठन बबर खालसा इंटरनेशनल कुख्यात गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) से जुड़े वांछित आरोपी आकाशदीप को गिरफ्तार कर लिया है। आकाशदीप पर पंजाब के लाल किला सिंह बटाला थाने...
article-image
पंजाब

बीपीएल परिवारों के चयन हेतु बैठक आयोजित, आवेदन की तिथि 17 तक बढ़ी

रोहित जसवाल।  ऊना, 2 मई। एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान की अध्यक्षता में डीआरडीए हॉल ऊना में बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) परिवारों के चयन प्रक्रिया संबंधी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक...
Translate »
error: Content is protected !!