शादी के 2 दिन बाद नकदी और गहने लेकर फरार हुई युवती : गाजियाबाद से गिरफ्तार…16 लाख के गहने और नकदी ले गई

by

बिलासपुर में 16 लाख के आभूषण और 1.80 लाख रुपए गायब होने की शिकायत; पुलिस जांच में युवती नाबालिग निकली

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में शादी से दो दिन पहले घर से नकदी और गहने लेकर फरार हुई युवती को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। परिजनों के अनुसार, घर से करीब 16 लाख रुपए के सोने के आभूषण और 1.80 लाख रुपए नकद गायब थे। पुलिस ने युवती के कब्जे से चोरी के गहने और 80 हजार रुपए बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार, भराड़ी क्षेत्र के एक युवक की शादी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर निवासी युवती से तय हुई थी। 6 नवंबर को विवाह होना था। शादी की तैयारियों के बीच युवती को युवक की बहन के घर गांव घरल्याण में ठहराया गया था। आरोप है कि वह 4 नवंबर को वहां से नकदी और गहने लेकर चली गई।

गांव घरल्याण निवासी संगीता कुमारी की शिकायत पर भराड़ी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। एसपी अभिषेक धीमान ने बताया कि युवती को गाजियाबाद से काबू कर चोरी के गहने और 80 हजार रुपए बरामद किए गए हैं। शुरुआती जांच में युवती के नाबालिग होने की बात सामने आई है। मामले की जांच जारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल के लिए पंजाब में बन रहा ‘शीश महल’ : भाजपा

नई दिल्ली : भाजपा ने शुक्रवार को कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को पंजाब में मुख्यमंत्री कोटे के तहत ‘सात सितारा सुविधाओं वाला शीश महल’ मुहैया कराया जा रहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नूरपुर नगर परिषद चुनाव: 8298 मतदाता करेंगे 20 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला,प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आबंटित

एएम नाथ। नूरपुर, 06 मई। स्थानीय नगर निकाय चुनाव के तहत 17 मई को होने वाले मतदान में नूरपुर नगर परिषद के 9 वार्डों के कुल 8298 मतदाता 20 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नशा मुक्त ऊना अभियान के हर-घर दस्तक अभियान में शामिल होंगे महिला मंडल – पारुल आंगरा

बंगाणा, 23 सितम्बर – बंगाणा में महिला शक्ति संवाद का आयोजन किया गया जिसमें नशामुक्त ऊना अभियान के तहत महिला मंडलों की भूमिका पर चर्चा हुई की कैसे महिलामंडल नशा मुक्त ऊना अभियान में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाजपा अध्यक्ष की रेस में यह महिला नेत्री सरोज पांडेय सबसे आग……भाजपा की नजर आधी आबादी पर

छत्तीसगढ़ से आने वाली सरोज पांडेय बड़ी नेता हैं। वह महापौर, विधायक, लोकसभा सांसद, राज्यसभा सांसद भी रह चुकी हैं। भिलाई में जन्मीं सरोज पांडेय ने छात्र जीवन से ही राजनीति में कदम रखा।...
Translate »
error: Content is protected !!