2 पुलिसकर्मियों की हत्या मामला : इंद्रजीत का भाई भी गिरफ्तार, 6 दिन का पुलिस को रिमांड मिला

by

गुरदासपुर :  दोरांगला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आदियां पुलिस चेक पोस्ट पर दो पुलिस मुलाजिमों की गोली मारकर हत्या करने के मामले में जिला पुलिस की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। इस मामले में पहले से गिरफ्तार आरोपित इंद्रजीत सिंह के भाई स्वर्ण सिंह को भी अब नामजद कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार जांच के दौरान उसके खिलाफ भी अहम सबूत सामने आए, जिसके आधार पर उसे इस मामले में शामिल किया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार इंद्रजीत सिंह पर पहले से ही इस हत्याकांड के आरोपितों को पनाह देने और उनकी मदद करने के आरोप हैं। इसी जांच के दौरान सामने आया कि उसके भाई स्वर्ण सिंह की भी इस मामले में भूमिका हो सकती है। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

तीनों को कोर्ट लाया गया : शुक्रवार को पुलिस ने पहले से गिरफ्तार इंद्रजीत सिंह और दिलावर सिंह के साथ स्वर्ण सिंह को भी कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत में पेश किया। अदालत में सरकारी पक्ष की ओर से कहा गया कि मामला बेहद गंभीर है और इसमें अभी कई अहम पहलुओं की जांच बाकी है। इसलिए आरोपितों से गहन पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड जरूरी है। दोनों पक्षों के वकीलों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने तीनों आरोपितों को छह-छह दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिए। अब पुलिस इनसे पूछताछ कर हत्याकांड से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाने का प्रयास करेगी।

यूएपीए की धाराओं के तहत मामला दर्ज है  :  गौरतलब है कि गुरदासपुर पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपितों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के साथ-साथ गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) की धाराएं भी लागू की हैं।

इस हाई-प्रोफाइल मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित रणजीत सिंह को 25 फरवरी को एक मुठभेड़ में मार गिराने का दावा किया था। हालांकि रणजीत सिंह के परिवार ने पुलिस के इस दावे को चुनौती देते हुए मुठभेड़ को फर्जी बताया है और शव का अंतिम संस्कार करने से भी इनकार कर दिया है। यह मामला अब पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट तक पहुंच चुका है। हाई कोर्ट ने इस मामले में पंजाब सरकार से जवाब तलब करते हुए सुनवाई के लिए 17 मार्च की तारीख तय की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

इलेक्शन कमीशन की बड़ी तैयारी, बिहार विधानसभा चुनाव सहित इन राज्यों में उप चुनाव के लिए 320 आईएएस और 60 आईपीएस की नियुक्ति

भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) संविधान के अनुच्छेद 324 द्वारा उसे प्रदत्त पूर्ण शक्तियों और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 20बी द्वारा प्रदत्त शक्तियों के तहत एक निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव के संचालन पर निगरानी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पालतू तोते की मौत पर परिवार ने निभाई इंसानी रस्में

गुरदासपुर : गुरदासपुर में एक परिवार ने अपने पालतू तोते और तोती की मृत्यु पर एक अनोखी श्रद्धांजलि अर्पित की है। मोहल्ला प्रेम नगर के इस परिवार ने अपने प्रिय पालतू पक्षियों, ‘मून’ और...
article-image
पंजाब

कबड्डी महाकुंभ पर्थ (ऑस्ट्रेलिया में) 26 अप्रैल को करवाया जा रहा : स्वर्ण सिंह घोलिया

इस कबड्डी महाकुंभ में भारत, पाकिस्तान, कैनेडा, अमेरिका, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड की लड़कियों की टीमें भाग लेगी: डॉ. अमरीक सिंह कपूरथला *इस कबड्डी महाकुंभ में भाग लेने वाली प्रत्येक टीम को 21,000 डॉलर का नकद...
article-image
पंजाब

मरहूम सुखबीर सिंह जोता की कुर्बानी को याद करते प्रदीप सिंह मखसूसपुर को किया सम्मानित  

दोनों भाइयों की बहादुरी से टला था बड़ा हादसा, परिवार को 50 हजार रुपये का चेक भेंट गढ़शंकर, 19 जून : हाल ही में हुए दर्दनाक हादसे में अपनी जान गंवाने वाले सुखबीर सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!