2 बदमाशों ने बीती रात पिस्टल तान दी, लालपुरा के बेटे अजयवीर पर

by

लुधियाना। भाजपा नेता और राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा के बेटे अजयवीर सिंह पर 2 बदमाशों ने बीती रात पिस्टल तान दी। वह चंडीगढ़ से किसी समारोह में शामिल होकर रोपड़ जिले के नूरपुरबेदी स्थित अपने फार्म हाउस लौट रहे थे। इस दौरान उनके साथ उनका दोस्त सुरिंदरपाल भी मौजूद था। इस दौरान एक स्विफ्ट कार उनकी पीछा करने लगी और बैंसा अड्‌डे के पास बदमाशों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया। इसके बाद बदमाशों ने पिस्टल निकाल ली और अजयवीर से गाड़ी से नीचे उतरने को कहने लगे। अजयवीर और बदमाशों की कहासुनी चल रही थी कि उसी समय पीसीआर पुलिस वहां आ गई। पुलिस को देखकर बदमाश फरार हो गए। सुरिंदरपाल ने बताया कि वह अजयवीर के साथ समारोह से लौट आ रहा था। उसी दौरान स्विफ्ट कार उनका पीछा करने लगी। उन्हें संदेह हुआ, लेकिन उन्होंने अनदेखा कर दिया। उन्होंने बताया कि बैंसा चौक के पास बदमाशों ने उनकी गाड़ी को टक्कर मारने की कोशिश की। इसके पश्चात बदमाशों ने अपनी कार गाड़ी के सामने लाकर रोक दी और जान से मारने की नियत के साथ पिस्टल तान दी। मौके पर पुलिस आने का पता चलते ही बदमाश भाग गए। उधर लालपुरा परिवार और भाजपा नेताओं ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए।

बदमाशों की पहचान जसप्रीत सिंह और जसकरण सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपियों में शामिल जसप्रीत सिंह आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक का भांजा है। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

लुधियाना पश्चिम उपचुनाव के प्रत्याशी संजीव अरोड़ा के लिए डॉ. इशांक कुमार ने किया प्रचार

लुधियाना पश्चिम उपचुनाव के प्रत्याशी संजीव अरोड़ा के लिए डॉ. इशांक कुमार ने किया प्रचा विधानसभा हलका लुधियाना पश्चिम के उपचुनाव के मद्देनजर सभी पार्टियों के नेता अपने प्रत्याशियों के लिए पूरी ताकत से...
article-image
पंजाब

मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ अब पंजाबियों के द्वार तक : राजेश बाघा

भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर अर्पित किए श्रद्धा सुमन नवांशहर/होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : भारतीय जनता पार्टी ज़िला शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर) की ओर से ज़िला प्रधान राजविंदर लक्की की...
article-image
पंजाब

Wave of Joy Over Jathedar

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Mar.23 : A wave of joy swept through Panthic circles following the appointment of Jathedar Gurbaksh Singh Khalsa from Nawanshahr, an SGPC member, as the Chief Bulara of the Shiromani Gurdwara Parbandhak Committee...
article-image
पंजाब

आढ़ती की दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग : दुकान पर बैठे एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत

तलवंडी भाई : तलवंडी भाई में दोपहर ढाई बजे के करीब बाइक सवार नकाबपोश दो शातिरों ने आढ़ती की दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस वारदात में दुकान पर बैठे एक व्यक्ति की गोली...
Translate »
error: Content is protected !!