2 महिलाएं ग्रिफ्तार : घर में छुपा रखी थी हथियार और नशे की खेप

by

अमृतसर :  पुलिस ने अवैध हथियार और नशे की खेप पकड़ी है। बड़ी बात यह है कि पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। दोनों महिलाओं का पाकिस्तान कनेक्शन मिला है। अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव भरोपाल, थाना घरिंडा में दो घरों पर रेड की थी।
रेड के दौरान पुलिस ने 10 पिस्टल (.30 कैलिबर) और 2 किलो हेरोइन बरामद की है। मामले में नशा व हथियार तस्कर कुलजीत कौर और रजबीर कौर को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में तीन अन्य आरोपी फरार हैं, जिन्हें पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं। आरोपियों के खिलाफ थाना घरिंडा में एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

एसएसपी देहाती मनिंदर सिंह ने बताया कि उक्त दोनों महिलाएं भरौवाल गांव की रहने वाली हैं। सूचना मिली थी कि यह दोनों महिलाएं पाकिस्तान से हथियार और हेरोइन मंगवाकर आगे सप्लाई करती थी। सूचना के आधार पर दोनों महिलाओं के घरों पर रेड की गई, जहां से हथियार और नशे की खेप बरामद हुई है। दोनों के खिलाफ केस कर लिया है और पूछताछ की जा रही है, ताकि उनके और भी साथियों को गिरफ्तार किया जा सके। पुलिस का कहना है कि यह छापेमारी नशे और अवैध हथियारों के नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में एक बड़ी सफलता है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले में पुलिस की कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का माहौल है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि अगर किसी को इस मामले से जुड़ी कोई जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

आठ किलो हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार :  एक अन्य मामले में अमृतसर जिला शहरी पुलिस ने एक तस्कर को आठ किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम धर्मेंद्र सिंह उर्फ सोनू है। आरोपी से पुलिस ने 8 किलो हेरोइन, एक पिस्तौल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भूल्लर ने बताया कि सूचना मिली थी कि आरोपी ने पाकिस्तान से हेरोइन की खेप मंगवाई है, जिसे वह मजीठा रोड पर डिलीवर करने जा रहा है। थाना मजीठा रोड पुलिस ने ट्रैप लगाया और नाकाबंदी के दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया गया। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी के पाकिस्तान तस्करों के साथ संबंध हैं और वहीं से हेरोइन व हथियारों की खेप मंगवाकर आगे सप्लाई करता था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

Uncategorized

Khám Phá Thế Giớ

fun88vnd Trải nghiệm cá cược trực tuyến đường ngày càng biến gửi nhiều hình mẫu mã hình mẫu mã trong thời đại giải pháp công nghệ số Trên thực tế. trong số đông dòng...
article-image
पंजाब

कामरेड सीता राम येचुरी की मौत पर सीपीआईएम होशियारपुर यूनिट ने किया गहरा दुख व्यक्त

गढ़शंकर : : सीपीआईएम होशियारपुर के जिला सचिव कामरेड गुरनेक सिंह भज्जल और सीटू के राज्य नेता महिंदर कुमार बडोयान , अछर सिंह बिलड़ो ने सीपीआईएम के अखिल भारतीय महासचिव कामरेड सीता राम येचुरी...
article-image
पंजाब

कबड्डी महाकुंभ पर्थ (ऑस्ट्रेलिया में) 26 अप्रैल को करवाया जा रहा : स्वर्ण सिंह घोलिया

इस कबड्डी महाकुंभ में भारत, पाकिस्तान, कैनेडा, अमेरिका, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड की लड़कियों की टीमें भाग लेगी: डॉ. अमरीक सिंह कपूरथला *इस कबड्डी महाकुंभ में भाग लेने वाली प्रत्येक टीम को 21,000 डॉलर का नकद...
Translate »
error: Content is protected !!