2 मासूम सगे भाई-बहन की मौत : कोटली में जहरीले सांप का कहर, दरवाजे पर मिला बड़ा काला सांप, अस्पताल पहुंचने से पहले बिगड़ी हालत

by

मंडी/कोटली, 12 सितंबर। मंडी जिले के कोटली क्षेत्र के सेहली गांव में एक बेहद दर्दनाक घटना में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम सगे भाई-बहन की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 9 वर्षीय काव्या और उसके 6 वर्षीय छोटे भाई नक्ष के रूप में हुई है। इस घटना के बाद गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह करीब 7:26 बजे लाल बहादुर शास्त्री राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल नेरचौक से सूचना मिली कि दोनों बच्चों को जोनल अस्पताल मंडी से गंभीर हालत में नेरचौक रेफर किया गया था। वहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

रात को खाना खाकर सोए थे दोनों बच्चे

परिजनों के अनुसार शुक्रवार शाम दोनों बच्चे रोजाना की तरह खाना खाने के बाद करीब साढ़े नौ बजे सो गए थे। शनिवार तड़के करीब 2:30 बजे काव्या ने पेट में तेज दर्द होने की शिकायत की। कुछ ही देर बाद उसके छोटे भाई नक्ष को भी पेट में तेज दर्द होने लगा।

शुरुआत में परिजनों ने इसे सामान्य पेट दर्द समझा और बच्चों को घर पर ही आराम देने का प्रयास किया। लेकिन कुछ समय बाद दोनों की हालत तेजी से बिगड़ने लगी और वे दर्द से तड़पने लगे।

दरवाजे के पास दिखा बड़ा काला सांप

बच्चों की बिगड़ती हालत के बीच परिजनों की नजर घर के दरवाजे के पास मौजूद एक बड़े काले सांप पर पड़ी। सांप को देखते ही उन्हें बच्चों को सर्पदंश होने का संदेह हुआ। इसके बाद परिजन बिना देर किए दोनों बच्चों को उपचार के लिए जोनल अस्पताल मंडी लेकर पहुंचे।

अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों बच्चों को बेहतर उपचार के लिए नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन उनकी हालत बेहद गंभीर थी। नेरचौक पहुंचने पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमार्टम में सांप के जहर से मौत की पुष्टि

पोस्टमार्टम के बाद चिकित्सकों ने दोनों बच्चों की मौत जहरीले सांप के जहर के असर से होने की पुष्टि की। एक ही परिवार के दो मासूम बच्चों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मंडी पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर बीएनएसएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

1362.05 करोड़ के ऋण : ज़िला ऊना में बैंको ने सितम्बर 2023 तक बांटे

ऊना, 14 दिसम्बर – ज़िला स्तरीय बैंक सलाहकार एवं समीक्षा बैठक जिला परिषद हॉल में अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में दूसरी तिमाही में बैंकों द्वारा लक्ष्यों के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विकास की राह पर शाहपुर — धारकण्डी क्षेत्र के लिए वरदान बनेगी शाहपुर–बोह सड़क : केवल सिंह पठानिया*

एएम नाथ। शाहपुर, 4 नवम्बर। शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज बासा में 18 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन शाहपुर–बोह सड़क के कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने लोक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

‘व्यवस्था परिवर्तन के 45 महीने, 45 ऐतिहासिक फैसले’—सीएम सुक्खू ने किया पत्रक का विमोचन

एएम नाथ।  मंडी। हिमाचल प्रदेश सरकार के 45 महीने के कार्यकाल में किए गए प्रमुख कार्यों और महत्वपूर्ण फैसलों को आम जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से एपीएमसी मंडी के अध्यक्ष संजीव गुलेरिया की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दिवंगत सैनिक के परिजनों को विधायक सुरेश कुमार ने सौंपा 7.5 लाख रुपये का चेक

5 नवंबर को डयूटी के दौरान हुई थी भ्याड़ के हवलदार दिनेश कुमार शर्मा की मृत्यु रोहित राणा।  भोरंज 29 नवंबर। ग्राम पंचायत महल के गांव भ्याड़ के दिवंगत हवलदार दिनेश कुमार शर्मा के...
Translate »
error: Content is protected !!