2 लुटेरे काबू : माहिलपुर पुलिस ने बाईक स्वार दो लुटेरों को काबू कर लूट की कई वारदातों को सुलझाया

by

माहिलपुर । माहिलपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी कर एक बाईक पर स्वार कई वारदातों को अंजाम देने वाले दो लुटेरों को काबू करने का दावा किया है।
जानकारी मुताबिक माहिलपुर पुलिस को 22 सितंबर को दिए बयान में सुमन वालिया पत्नी गगनदीप निवासी आदमवाल (होशियारपुर) ने कहा था कि वह 22 सितंबर को देर शाम कारीब 7/8वजे आपने पति के साथ बाईक पर स्वार होकर कोटफतूही की ओर से आपने गांव वापस आ रहे थे तब गांव ठुआणा के कारीब पहुंचने पर पिछे से आए एक तेज रफतार बाईक पर स्वार दो लुटेरों ने उन्हें रोक कर उनसे दो मोबाइल फोन, बत्तीस हजार रूपए की नगदी व जरूरी कागजात लूट कर फरार हो गए। जिसके बयान पर माहिलपुर पुलिस ने दो बाईक स्वार लूटेरों खिलाफ कई विभिन्न धाराओं तहत मामला दर्ज किया था ।गत दिन माहिलपुर पुलिस ने नाकाबंदी दौरान एक बाईक स्वार दो लोगों को काबू किया। जिन्होंने पूछताछ दौरान माना कि उन्होंने ही 27 सितंबर को टूटोमजारा के पास से व उस ही दिन गांव खडौदी के पैट्रोल पंप के पास से एक महिला का पर्स लूटा था। आज पुलिस ने दोनों आरोपी लोगों से पांच मोबाइल फोन, चार पर्स व कई जरूरी दस्तावेज बरामद किए है। आरोपी लोगों की पहचान जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सा पुत्र बलवीर सिंह निवासी चेला व जसकरण सिंह उर्फ जस्सा पुत्र बलवीर सिंह निवासी ढाडा कलां के तौर पर हुई। माहिलपुर पुलिस दोनों आरोपी लोगों से आगे की पूछताछ कर रही हो।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

22 नशीले टीकों समेत एक तस्कर काबू

गढ़शंकर, : गढ़शंकर पुलिस ने 22 नशीले टीकों समेत एक तस्कर को काबू किया है। प्राप्त जानकारी मुताबिक गढ़शंकर पुलिस की एक पुलिस पार्टी ने गश्त दौरान रावलपिंडी की ओर से आते एक युवक...
article-image
पंजाब

शर्मनाक करतूत…गायों को आटे के पेड़े में दिया जहर, दो की मौत

करतारपुर : करतारपुर कॉरिडोर के अंतर्गत आने वाले गांव शाहपुर गोराया पत्ती झंग्गियां से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां कुछ शरारती तत्वों ने आटे के पेड़े में जहरीला पदार्थ...
article-image
पंजाब

जीवन में पुस्तकों के महत्व पर व्याख्यान का आयोजन किया गया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज माहिलपुर में पंजाबी विभाग की प्रोफेसर डॉ. बलवीर कौर द्वारा जीवन में पुस्तकों के महत्व पर कॉलेज के कन्वेंशन हॉल में विशेष व्याख्यान प्रस्तुत किया...
article-image
पंजाब

साहिबजादा अजीत सिंह पब्लिक स्कूल में शिक्षक प्रवीण कुमार को सेवा मुक्ति पर भावपूर्ण विदाई

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधन अंतर्गत चलाए जा रहे साहिबजादा अजीत सिंह पब्लिक स्कूल लधेवाल माहिलपुर में साइंस शिक्षक प्रवीण कुमार को प्रिंसिपल और समूह स्टाफ द्वारा उनकी सेवा मुक्त...
Translate »
error: Content is protected !!