2 लोगों की मौत : ड्राइवर ने खोया कंट्रोल तो कार पलटकर सड़क से नीचे जा गिरी

by

रोहित भदसाली। शिमला  :  हिमाचल प्रदेश के शिमला में एक कार के पलटकर सड़क से नीचे गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना चक्कर रोड पर उस दौरान हुई जब चालक ने कार पर से नियंत्रण खो दिया और यह लिंक रोड से नीचे जा गिरी। उसने बताया कि मृतकों की पहचान अमन (27) और विशाल (27) के रूप में हुई है, जबकि घायल की पहचान कपिल के रूप में हुई है। ये सभी उत्तर प्रदेश के मूल निवासी थे, लेकिन शिमला में रह रहे थे। पुलिस ने बताया कि घायल को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी जतिन लाल बोले..जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों पर न दें ध्यान

रोहित जसवाल।  ऊना, 12 मार्च. उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने कहा कि जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की किसी प्रकार की कमी नहीं है और सभी उपभोक्ताओं को उनकी मांग के अनुसार नियमित रूप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ठियोग में 9.140 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार

एएम नाथ। शिमला : ठियोग थाना क्षेत्र में 9.140 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार थाना ठियोग में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 के तहत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शाहपुर विधानसभा में जलशक्ति विभाग की 100 करोड़ की योजनाएं क्रियान्वित : केवल सिंह पठानिया

नलकूप का किया लोकार्पण, 1723 लोगों को मिलेगी सुचारू पेयजल सुविधा एएम नाथ। शाहपुर, 9 जनवरी।   शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जलशक्ति विभाग द्वारा लगभग 100 करोड़ रुपये की विभिन्न पेयजल एवं आधारभूत ढांचा...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डंकी रूट से इटली गए युवक की हार्ट अटैक से मौत : 23 दिन बाद भी नहीं पहुंचा शव; बूढ़ी मां को बेटे के अंतिम दर्शन का इंतजार

पुनीत महाजन, 4 जुलाई ,:  रामपुर सिंह गांव का रहने वाला घर की आर्थिक तंगी दूर करने और बेहतर रोजगार की तलाश में सात वर्ष पहले डंकी रूट के जरिए विदेश गए रामसिंहपुर निवासी...
Translate »
error: Content is protected !!