2 हजार करोड़ का घोटाला, 89 की गिरफ्तारी : एसआईटी ने आरोपी गर्ग के खिलाफ अतिरिक्त चार्जशीट दायर कर कोर्ट में कर दी पेश

by

एएम नाथ। शिमला : दो हजार करोड़ रुपये के क्रिप्टो करेंसी ठगी मामले में अब पुलिस एसआईटी ने आरोपी गर्ग के खिलाफ अतिरिक्त चार्जशीट दायर कर कोर्ट में पेश कर दी है। इस घोटाले में अभी तक 20 मामले दर्ज हुए हैं। पुलिस ने इस मामले में अभी तक 89 आरोपियों की गिरफ्तारी की है।

                  दो हजार करोड़ रुपये के क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामले के मुख्य आरोपी सुभाष का ऑनलाइन कामकाज बीते दिनों कोलकाता से गिरफ्तार मिलन गर्ग संभालता था। लोगों को क्रिप्टोकरेंसी में पैसा लगाने में भी इसकी भूमिका रही है। सुभाष इसे दुबई की सैर भी करवाता रहा है। अब पुलिस एसआईटी ने आरोपी गर्ग के खिलाफ अतिरिक्त चार्जशीट दायर कर कोर्ट में पेश कर दी है। एसआईटी प्रमुख और डीआईजी उत्तरी रेंज अभिषेक दुल्लर ने कहा कि आरोपी से पूछताछ हुई है। इस घोटाले में अभी तक 20 मामले दर्ज हुए हैं। पुलिस ने इस मामले में अभी तक 89 आरोपियों की गिरफ्तारी की है। इस मामले में अब तक छह लोगों की धनराशि वापस की गई है। पहली चार्जशीट वर्ष 2023 दिसंबर में पेश की गई थी। इसके बाद दूसरी जनवरी 2024, तीसरी मार्च 2024 और अब जुलाई 2024 में चौथी चार्जशीट दायर हुई। इनमें आरोपी सुभाष, हेमराज, अभिषेक और सुखदेव और अन्य एजेंट शामिल हैं। बता दें कि इन पर चारों पर आरोप है कि इन्होंने हिमाचल के लोगों को ठगने का जाल बुना। अब मिलन गर्ग के खिलाफ चार्जशीट दायर की गई।

क्रिप्टो करेंसी ठगी मामला : एसआईटी की मानें तो ठगी का खेल वर्ष 2018 से चल रहा था। शुरुआत में आरोपियों ने कई लोगों को निवेश के 11 महीने के बाद पैसे डबल करके भी दिए। इसके बाद जब लोगों को तीन साल बाद पैसे नहीं मिले तो पुलिस में शिकायतें करने लगे। एसआईटी के मुताबिक मामले में अभी और भी गिरफ्तारियां होनी हैं। आरोपियों ने हिमाचल के अलावा पंजाब, हरियाणा के लोगों को भी ठगा है। मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर, पंजाब, दिल्ली, चंडीगढ़ में इनकी संपत्तियां हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में पुलिस अधिकारियों HPS के तबादले : चंबा और शिमला में बदली जिम्मेदारियां

[एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश सरकार ने जनहित में पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए तीन HPPS अधिकारियों के तबादले व नई तैनातियां की हैं। इस संबंध में गृह विभाग द्वारा अधिसूचना जारी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रॉपर्टी डीलर मर्डर केस में बड़ा खुलासा : IPS अधिकारी की रिश्तेदार निकली मास्टरमाइंड

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में 18 मार्च 2026 को दिनदहाड़े हुए प्रॉपर्टी डीलर चमनप्रीत सिंह उर्फ चिन्नी कुबाहेड़ी हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मामले की मास्टरमाइंड अमरीन राय को गिरफ्तार...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी मेले में लंगर लगाने की अनुमति देंगे एसडीएम, फीस भी एसडीएम के पास ही जमा करनी होगी

ऊना : 23 जुलाईः चिंतपूर्णी नवरात्र मेले के दौरान लंगर लगाने की अनुमति एसडीएम कार्यालय अंब से मिलेगी। साथ ही आवेदक को लंगर की फीस भी एसडीएम कार्यालय अंब में ही जमा करानी होगी।...
Translate »
error: Content is protected !!