लुधियाना -फिरोजपुर राष्ट्रिय मार्ग पर गांव शेखूपुरा के नजदीक दो कारों की जबरदस्त टक्कर में 2 लोगों की मौत हो गई जब्कि पांच गंभीर रूप से घायल हो गये,दुर्घटना इतनी जबरदस्त कि दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और दूर दूर तक बम फटने जैसी आवाज सुनाई दी | स्विफट कार में सवार 5 लोगों में से 2 की मौत हो गई , जबकि रिट्ज कार में सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रिट्ज कार मोगा से लुधियाना जा रही थी, गांव शेखूपुरा के पास पिछला टायर फट गया, जिससे संतुलन बिगड़ जाने से डिवाइडर पार करके लुधियाना से मोगा जा रही स्विफट कार से सीधे टकरा गई। रिट्ज कार में सवार हर्षदीप सिंह पुत्र जसविंदर सिंह और देवकरण सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी खोसा रणधीर (मोगा) तथा स्विफट कार में सवार लालदीन पुत्र बलसमदीन, सिराजू पुत्र बाबूदीन, मामू सेन पुत्र बागू और शानू पुत्र बाबूदीन निवासी ताजपुर रोड़ लुधियाना गंभीर रूप से घायल हो गए।जबकि स्विफट कार के चालक गाऊदीन उर्फ शफी (35) पुत्र शेरदीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इलाज के दौरान सिराजू (30)की भी मृत्यु हो गई। हादसा इतना भयानक था कि टक्कर के बाद रिट्ज कार में आग लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। सडक़ सुरक्षा फोर्स और ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज परमजीत सिंह व हवलदार सोहन सिंह ने घायलों को गाडिय़ों से बाहर निकालने में मदद की और यातायात बहाल करवाया। मृतक गाऊदीन और सिराजू अपने पीछे पत्नीयों के ईलावा दो दो बेटे और एक एक बेटी छोड़ गए हैं। दाखा पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
