2 किलो चरस के साथ आरोपी गिरफ्तार : आरोपी की पहचान बहादुर सिंह निवासी नेपाल के रूप में हुई

by

कुल्लू: जिला कुल्लू में नशा तस्कर बेखौफ हो कर अपने कारनामों को अंजाम दे रहे हैं । हालांकि कुल्लू

पुलिस भी नशा कारोबारियों के खिलाफ एक्शन मोड में है। लेकिन बावजूद इसके नशे के मामले कम होने के नाम नहीं ले रहे हैं।    मिली जानकारी के अनुसार मणिकर्ण घाटी के शांगना पुल पर कुल्लू पुलिस ने 2 किलो चरस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने आरोपी से बरामद 2 किलो चरस को अपने कब्जे में ले लिया है,  आरोपी को कोर्ट में पेश करने के लिए प्रक्रिया जारी है। आरोपी नेपाल का रहने वाला है । कुल्लू के एक गांव में यह किराए के मकान में रह रहा था ।

          कुल्लू पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम जब मणिकर्ण घाटी में गश्त कर रही थी तो इसी दौरान शांगना पुल पर एक नेपाली मूल का व्यक्ति आया।  पुलिस को वह कुछ संदिग्ध लगा. तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से 2 किलो चरस बरामद की,  पुलिस ने चरस को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।  आरोपी की पहचान बहादुर सिंह निवासी नेपाल के रूप में हुई है. आरोपी इन दिनों मणिकर्ण घाटी में किराए पर चोज गांव में रहता था.। एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने जानकारी दी कि आरोपी के विरुद्ध थाना कुल्लू में एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है. आरोपी को अब कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल करेगी.

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गर्लफ्रेंड को सूटकेस में छिपाकर ले गया बॉयज हॉस्टल : वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल

सोनीपत : इश्क भी क्या चीज है, जो इंसान को किसी भी हद तक जाने को मजबूर कर दे. कोई चांद तारे तोड़ लाने की बात करता है तो कोई जान हथेली पर रखने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

द ग्रेट खली – हिमाचल प्रदेश में खोलेंगे रेसलिंग एकेडमी : पूर्व डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर ग्रेट खली पैराग्लाइडिंग फेस्टिवल में हुए शामिल

स्थानीय लोगों को रोजगार और राज्य सरकार को मिलेगा रेवेन्यू: ग्रेट खली एएम नाथ। शिमला, 18 अक्टूबर। पूर्व डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर द ग्रेट खली ने कहा कि पैराग्लाइडिंग फेस्टिवल जैसी गतिविधियों से प्रदेश में पर्यटन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वन विहार को बेहतरीन ढंग से ईको टूरिज्म की दृष्टि से विकसित किया जाएगा : विधायक अजय सोलंकी

नाहन,4 अगस्त। विधायक अजय सोलंकी ने आज शुक्रवार को नाहन के निहोग क्षेत्र के राहोर में वन विभाग द्वारा आयोजित वन महोत्सव के अवसर पर पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लिया। अजय सोलंकी ने इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में कोयले की गैस से 3 की मौत : कोयले की अंगीठी भी हुई थी जली

रोहित जसवाल।  सोलन :  हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में कोयले की गैस से तीन मजदूरों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार जिले के थाना धर्मपुर के तहत डगशाई के साथ लगती...
Translate »
error: Content is protected !!