2 किलो हेरोइन, 5 पिस्टल समेत 9 तस्कर गिरफ्तार ….पाक से मंगवाते थे ड्रग्स

by
अमृतसर  :  अमृतसर पुलिस ने ड्रग्स और हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। नशा व अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले नौ तस्करों को जिला शहरी पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए इन तस्करों से दो किलो हेरोइन और पांच आधुनिक पिस्टल बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपी कुख्यात अपराधी है और उनके खिलाफ पहले भी कई केस दर्ज है। हैरानी की बात यह है कि आरोपियों में एक गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जेएनडीयू) का सुरक्षा कर्मी भी शामिल है।
आरोपियों के नाम बलविंदर सिंह, कुन्नन सिंह, गुरप्रीत सिंह, प्रेम सिंह निवासी अजनाला, बलविंदर सिंह निवासी तरन तारण ओर साबर संधू निवासी अजनाला है। वही तीन अन्य आरोपियों के नाम वरिंदर सिंह निवासी अजनाला, राजविंदर सिंह और रविंदर सिंह निवासी झंडेर है। इनमें से आरोपी बलविंदर सिंह निवासी अजनाला गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में बतौर सुरक्षा कर्मी तैनात है।
पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि सीआईए स्टाफ को सूचना मिली थी कि पाकिस्तान से हेरोइन की खेप और हथियार भारतीय सीमा में भेजे गए है। इसी के तहत सीआई की टीम लगातार पता लगाने में जुटी थी कि इस खेप को किन लोगों ने रिसीव किया है। जांच में पता चला कि आरोपी बलविंदर सिंह, कुन्नन सिंह, गुरप्रीत सिंह, प्रेम सिंह निवासी अजनाला कंटोनमेंट इलाके में घूम रहे हैं और इन्हीं लोगों ने इस खेप को डिलीवर करना है। टीम गठित कर ट्रैप
लगाया और इन चारों आरोपियों को पकड़ा गया। इन चारों आरोपियों से पूछताछ के दौरान बलविंदर सिंह, साबर संधू निवासी तरनतारन को गिरफ्तार कर एक किलो हेरोइन और दो पिस्टल बरामद किए गए।
इसी तरह दूसरे मामले में आरोपी वरिंदर सिंह को गेट हकीमां इलाके से गिरफ्तार किया गया। इस आरोपी से मौके पर ही तीन पिस्टल ओर दो जिंदा कारतूस बरामद किए है। इसी तरह तीसरे मामले में थाना सदर के इलाके से आरोपी राजविंदर सिंह और रविंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया। मौके पर ही इन आरोपियों से एक किलो हेरोइन बरामद की गई। आरोपी नशे की डिलीवरी देने के लिए आए थे। फिलहाल इन सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि इनके और भी साथियों को गिरफ्तार किया जा सके और इसके अलावा और भी रिकवरी हो सके।
अभी तक की जांच में पता चला है कि आरोपियों के पाकिस्तान तस्करों के साथ संबंध है। वहीं से हथियार और नशा मंगवाकर आगे सप्लाई करने का काम करते हैं। वहीं आरोपी कुन्नन सिंह, बलविंदर सिंह और राजविंदर सिंह के खिलाफ जिला देहाती पुलिस में विभिन्न धाराओं के तहत पहले भी केस दर्ज है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हृदय रोग के सबसे ज्यादा मामले जल्द ही भारत में होंगे : डॉ. एचके बाली……हृदय रोग के जोखिम को कम करने के तरीके जानिए

होशियारपुर: भारतीय जनसंख्या में हृदय रोग की बढ़ती प्रवृत्ति के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए लिवासा अस्पताल के डॉक्टरों की एक टीम, कार्डियक साइंसेज के अध्यक्ष और डीन एकेडमिक्स एंड रिसर्च डॉ....
article-image
पंजाब

नेक पीयर टीम द्वारा खालसा कॉलेज गढ़शंकर का दो दिवसीय निरीक्षण दौरा : कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. लखविंदरजीत कौर ने नेक पीयर टीम का किया धन्यवाद

गढ़शंकर : भारत के उच्च शिक्षण संस्थानों के मूल्यांकन के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा स्थापित राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (एनएसी) ने बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर का कल पहले दिन निरीक्षण...
article-image
पंजाब

सरोल तथा कियाणी में युवा दिवस आयोजित

एएम नाथ। चंबा आश्रय फाउंडेशन और एचडीएफसी बैंक परिवर्तन के तत्वावधान में ‘समग्र ग्रामीण विकास कार्यक्रम (HRDP) के तहत वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरोल तथा कियाणी में युवा दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

सर्च आपरेशन : 62 महिलाओं सहित 120 के खिलाफ एनडीपीएस एकट तहत मामला दर्ज ,एसटीएफ के आईजी आर के जायसवाल के नेतृत्व में 170 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने देनोवाल खुर्द में चलाया सर्च आपरेशन

गढ़शंकर : गांव देनोवाल खुर्द में पुलिस ने एसटीएफ के आईजी आरके जायसवाल के नेतृत्व में 170 कर्मचारियों ने नशा तस्करों के खिलाफ छे घंटे सर्च अपरेशन चलाया। जिसमें 120 नशा तस्करों के खिलाफ...
Translate »
error: Content is protected !!